Advertisment

किसने किसे बनाया CM? नीतीश के बयान पर तेजस्वी ने किया वार तो जदयू ने…

पटना: एक तरफ बिहार विधानमंडल का सत्र चल रहा है तो दूसरी तरफ पक्ष विपक्ष बयानबाजी कर एक दूसरे पर लगातार हमला कर रहा है। विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लालू यादव पर बयान पर पलटवार करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने कहा कि उन्होंने मेरे पिताजी को CM बनाया, उन्होंने तो ब्रह्मांड को बनाया, 2005 के बाद ही सब कुछ हुआ है। उन्हें पता होना चाहिए कि उनके पहले ही मेरे पिता दो बार विधायक और एक बार सांसद बन चुके थे।

हमने बनाया दो बार CM

नीतीश कुमार जी की पार्टी आज के हालत में भी तीसरे नंबर की पार्टी है। वे लालू जी को छोड़ दें, हमने उन्हें दो बार मुख्यमंत्री बनाया है। लालू जी ने तो कितने को प्रधानमंत्री बनाया, तेजस्वी ने उन्हें दो बार CM बनाया और उनकी पार्टी को बचाया। आज के समय में सिस्टम और सरकार बेकार हो चुकी है, रिटायर्ड अधिकारियों के साथ टायर्ड मुख्यमंत्री हैं तो क्या उम्मीद कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें – AIMIM विधायक ने औरंगजेब को बताया पूर्वज, आजमी के बयान के समर्थन में कहा ‘उन्होंने खंडित भारत को…’

तेजस्वी यादव के बयान पर पलटवार करते हुए मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि कहने के लिए तो कुछ भी बोल सकते हैं लेकिन सच्चाई बिहार के लोग जानते हैं। लालू जी को नेता विरोधी दल बनाने में नीतीश जी की अहम भूमिका है, CM बनाने में नीतीश जी की अहम भूमिका है। यह बिहार नहीं देश जानता है।

नीतीश ने Tejashwi को दो बार बनाया डिप्टी सीएम

तेजस्वी कहते हैं कि उन्होंने नीतीश जी को दो बार CM बनाया तो जब नीतीश जी लालू जी को बना सकते हैं मामला साफ है कि नीतीश जी ने तेजस्वी जी को भी दो बार उप मुख्यमंत्री बनाया। नीतीश कुमार जहां हैं वहीँ खड़े हैं, एक लोग अलग होते हैं तो दूसरे आते हैं, दूसरे अलग होते हैं तो तीसरे आते हैं। वे कील की तरह खड़े हैं और लोग अपने मतलब के लिए उनके पास आते हैं।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Public जानती है कि…, तेजस्वी के बयानों पर भाजपा का पलटवार…

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

Siwan Internet Shutdown: NEET प्रदर्शन के बाद सीवान में इंटरनेट बंद,...

Siwan Internet Shutdown: सीवान ज़िला प्रशासन ने शनिवार को NEET परीक्षा से जुड़े मुद्दों और उसके बाद बनी तनावपूर्ण स्थिति को लेकर हुए विरोध-प्रदर्शन...

Palamu Teacher Maternity Leave Controversy: प्रसूति अवकाश नहीं मिलने से नवजात...

Palamu Teacher Maternity Leave Controversy: पलामू ज़िले में मैटरनिटी लीव (प्रसूति अवकाश) को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। शिक्षिका की डिलीवरी के दौरान...

Pralhad Joshi Education Minister: आखिर कौन हैं प्रह्लाद जोशी? जिन्हें मिली...

Pralhad Joshi Education Minister: NEET-UG 2026 परीक्षा को लेकर देश भर में चल रहे विवाद और छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बीच, केंद्र सरकार ने...