प्रेम प्रसंग में हुआ था Double Murder, पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

सारण: सारण के जलालपुर में हुए दोहरे हत्याकांड (Double Murder) का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि प्रेम प्रसंग की वजह से दोहरी हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। मामले में सारण एसएसपी कुमार आशीष ने बताया कि बीते दिनों सारण के जलालपुर थाना क्षेत्र के मकनपुरा चंवर में दो व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी।

यह भी पढ़ें – Double Murder से दहला समस्तीपुर, प्रॉपर्टी डीलर के साथ….

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई थी। छानबीन के दौरान घटना के चौथे दिन पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों पहचान बनियापुर थाना क्षेत्र के मझवलिया थाना गांव निवासी राजकुमार राउत, जितेन्द्र राउत और राहुल कुमार उर्फ़ मोम के रूप में की गई। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मृतक अपने दोस्त के साथ अपनी प्रेमिका से मिलने आया था।

यह भी पढ़ें – Ranchi Double Murder केस का सनसनीखेज खुलासा, एके-47 हथियार के साथ इतने आरोपी गिरफ्तार…

इस दौरान परिवार के सदस्यों ने उसे पकड़ लिया और चंवर में ले जा कर दोनों की गोली मार कर हत्या कर दी। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस घटना में शामिल अन्य 6 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Patna University में छात्रसंघ चुनाव की घोषणा होते ही हुआ धड़ाम! बमबाजी से दहला दरभंगा हाउस..

सारण से महीप राज की रिपोर्ट

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...