Advertisement
Advertisement

उत्तर भारत में बर्फबारी का असर: झारखंड में तापमान में उतार-चढ़ाव, ठंडी हवाओं से बढ़ेगी ठंड

रांची: उत्तर भारत में बर्फबारी और बारिश के प्रभाव से झारखंड के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। अगले दो दिनों के दौरान राज्य के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी, जबकि उसके बाद तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है और मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि, सुबह और शाम के समय तापमान में गिरावट के साथ ठंडी हवाएं चलेंगी, जिससे ठंड का अहसास होगा।

बुधवार को झारखंड के बहरागोड़ा में सबसे अधिक 37 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान गढ़वा जिले में 13.1 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी रांची में पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 2.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को रांची का अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.9 डिग्री कम था, जबकि न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक था।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। ठंडी हवाओं के कारण सुबह और रात के समय ठंड का प्रभाव बढ़ेगा।

Commercial Advertisment

Samrat Chaudhary Panchayat Solar Panel: पंचायतों में बिजली से लेकर पेयजल...

Samrat Chaudhary Panchayat Solar Panel, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पंचायतों में आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने और सरकारी योजनाओं के प्रभावी...

Nisha Bhagat Death Case: 10 मिनट का फेसबुक लाइव और फिर...

Nisha Bhagat Death Case, रांची: झारखंड की आदिवासी नेत्री निशा भगत की शुक्रवार को कथित तौर पर खुदकुशी से मौत हो गई। घटना से...

Bihar Education Department Salary Irregularity: बिहार में वेतन भुगतान के नाम...

Bihar Education Department Salary Irregularity, पटना: बिहार के शिक्षा विभाग में वेतन भुगतान से जुड़ी बड़ी वित्तीय अनियमितता सामने आई है। HRMS पोर्टल पर कथित...