Advertisement
Advertisement

7 और 8 मार्च को भारतीय सेना का शौर्य वेदनम कार्यक्रम, राज्यपाल करेंगे उद्घाटन

मोतिहारी : मोतिहारी शहर के ऐतिहासिक गांधी मैदान में सात व आठ मार्च को आयोजित भारतीय सेना (Army) शौर्य वेदनम कार्यक्रम की तैयारी तेज कर दी गई है। कार्यक्रम ऐतिहासिक हो इसको लेकर पूरी रणनीति के तहत गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है। सेना के सामर्थ्य एवं पराक्रम का प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान व सेना के वरिष्ठ अधिकारी करेंगे।

शौर्य वेदनम उत्सव कार्यक्रम में देश के तीनों सेना अपना करतब दिखाएंगे

आपक बता दें कि इस बड़े कार्यकम के आयोजन का जायजा सेना के मध्य भारत एरिया के जनरल कमाण्डेंट परम सिंह शेखावत रक्षा समिति के अध्यक्ष राधामोहन सिंह ने लिया। जिसमें सेना के द्वारा तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। साथ ही इस कार्यक्रम तीनों सेना के द्वारा तरह तरह के करतब दिखाए जाएंगे जिसमें सेना के कार्यशैली से लेकर दुश्मनों पर काबू पाने के तरीकों को दिखाया जाएगा। जिसे देखने स्कूल के बच्चे से लेकर युवा पीढ़ी के लोग काफी संख्या में शामिल होंगे। जिले के सांसद व रक्षा समिति के अध्यक्ष राधामोहन सिंह के अथक प्रयास के बाद इस बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जो उत्तर भारत का यह पहला कार्यक्रम होगा जहां तीनों सेना एक साथ करतब दिखाने जा रहे हैं।

यह भी देखें :

कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान करेंगे

इस कार्यक्रम में सेना के द्वारा बड़े बड़े तोप टैंक, बोफोर्स तोप और रोबोट के अलावे स्वदेशी निर्मित बड़े बड़े हथियार का प्रदर्शनी लगाया गया है। जिसे देख युवा पीढ़ी के लोग समझ सकते हैं कि आखिर हमारी सेना कैसे सीमा पर तैनात होकर हमारे देश की सुरक्षा करते हैं। वहीं इस बड़े कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे सेना के जनरल कमांडर परम सिंह शेखावत ने बताया कि इस कार्यक्रम का मकसद है कि हमारे देश की सेना का जीवनशैली कैसा होता है और हम देश की सुरक्षा कैसे करते हैं।

यह भी पढ़े : SSP ने कोतवाली थाने का किया निरीक्षण, दिए कई दिशा निर्देश

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 8 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 8 नवंबर 2026 (रविवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवार

Munger Deepotsav 2026: 11,11,111 दीपों के बीच CM सम्राट चौधरी का...

Munger Deepotsav 2026, मुंगेर: बिहार के मुंगेर जिले के बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर में दीपावली की पूर्व संध्या पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: अंधेरे से उजाले की ओर बढ़ने का...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर बिहार सहित देशभर के लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।...