दहेज को लेकर हत्या, परिजनों ने थाने में दिया आवेदन, लगायी न्याय की गुहार

नवादा : नवादा जिले के अकबरपुर थाने के बगसंडा गांव निवासी देवेंद्र सिंह ने जमुई थाने में अपनी बेटी की हत्या का आरोप बेटी के ससुराल वालों पर लगाकर थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पिता ने बताया कि पिंकी देवी पति द्रवेश सिंह ग्राम बक्संडा थाना अकबरपुर जिला नवादा का स्थायी निवासी हूं। मेरी पुत्री तनु कुमारी का विवाह प्रिंस कुमार पिता विद्याभूषण सिंह ग्राम बनार धान्य चंद्रदीप जिला जमुई से 23 दिसंबर 2023 को हुई थी। जिसमें हमलोग ने अपने ओकात से अधिक और लड़के पक्ष के अनुरूप 20 लाख (90 ग्राम) सोने का आभूषण दिया था।

6 महीने बाद मेरी पुत्री के साथ मारपीट व किया प्रताड़ित – पीड़िता के पिता

उन्होंने बताया कि शादी के छह महीने बाद ही मेरी पुत्री के साथ मारपीट एवं प्रताड़ित करने लगे। जबकि इसकी सूचना हमलोग को मिला तो लड़के पक्ष के सदस्यों ने बताया कि रांची में जमीन खरीदना है। जिसके लिए हमें और पांच लाख रुपए चाहिए। तब हमें लड़के के पिता विद्याभूषण सिंह से बात किए और अपने स्थिति एवं परिस्थिति से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि हमारी औकात नहीं है। जिस पर प्रिंस कुमार उसी समय घर से गुस्सा होकर जाने लगे। तब मैं अपने सगा संबंधी से तत्काल 50 हजार रुपए कर्ज लेकर उन्हें नगद दिया।

यह भी देखें : 

पिता ने न्याय की लगायी गुहार, सभी आरोपियों पर जल्द हो कार्रवाई

पीड़ित के पिता ने कहा कि पांच मार्च 2025 को समय 11 बजे पता चला कि मेरी पुत्री तनु कुमारी को उसके ससुराल वाले प्रिंस कुमार, सास सुनीता देवी, ससुर विद्याभूषण सिंह, देवर मनीष कुमार और नीतीश कुमार दोनों बनार थाना चंद्रदीप जिला जमुई ने गला दबाकर हत्या कर दिया। जिसकी सूचना हमें तनु कुमारी के ससुराल वालों को दिया। साथ ही हमने तुरंत इसकी सूचना थाना को दिया। जिस पर थाना कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर तुरंत पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता ने न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि इन सभी पांचों आरोपियों को धनार थाना चंद्रदीप जिला जमुई पर कानूनी कार्रवाई करने की कृपा की जाए।

यह भी पढ़े : प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत तीन लाख लाभुकों को प्रदान की गई सहायता राशि…

अनिल कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

हर घर तक शुद्ध पेयजल की निरंतर और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास एक अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' सभागार में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की समीक्षा बैठक...

प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के निर्देश

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देशों को ध्यान में राज्य के विभिन्न नियुक्ति एवं चयन आयोगों के अध्यक्षों, सचिवों एवं सदस्य सचिवों के...

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक ‘अपनापन’ के लोकार्पण समारोह...

नई दिल्ली : बिहार सरकार के ग्रामीण विकास, सूचना एवं जन-संपर्क विभाग के मंत्री सह जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार ने मंगलवार...

अब शहरों में भी लगेगा ‘सहयोग शिविर’, मुख्य सचिव ने जारी...

पटना : पिछले सप्ताह ग्रामीण क्षेत्रों में सहयोग शिविर की शुरुआत करने के बाद अब इसे सभी नगर निकाय क्षेत्रों में भी लागू करने...

मद्य निषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 वाहनों से भारी मात्रा...

आरा : भोजपुर के जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया के आदेश पर मद्य निषेध विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी एवं वाहन...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img