पैसा लूटने के दौरान बदमाशों ने दुकानदार को मारी गोली, गंभीर अवस्था में पटना रेफर

आरा : आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के अहिरपुरवा मोड़ पर गुरुवार की देर शाम हथियारबंद बदमाशों ने किराना दुकानदार को गोली मार दी. गोली उसके सीने में मारी गई है. जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए. घायल दुकानदान को इलाज के लिए सदर अस्पताल से शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया है. घटना उस वक्त घटी जब वह दुकान बंद कर घर लौट रहे थे. बताया जाता है कि बदमाशों ने पैसा लूटने के दौरान दुकानदार को गोली मारी.

जानकारी के अनुसार जख्मी दुकानदार टाउन थाना क्षेत्र के अहिरपुरवा मोहल्ला निवासी स्व. दीनानाथ साह के 62 वर्षीय पुत्र महादेव प्रसाद हैं. वह पेशे से दुकानदार हैं एवं स्थानीय थाना क्षेत्र के धरहरा में किराना दुकान चलाते हैं.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि गुरुवार की देर शाम जब वे धरहरा स्थित किराना दुकान बंद कर वापस घर लौट रहे थे. उसी दरमियान अहिरपुरवा मोड़ पर पहले से घात लगाकर बैठे हथियारबंद बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी. जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए. जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल से आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया. वहां प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया.

हालांकि, हथियारबंद बदमाशों ने दुकानदार को गोली क्यों मारी? इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पैसा छीनने का विरोध करने पर बदमाशों ने गोली मार दिया. सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. घटना की सूचना मिलते ही भोजपुर एएसपी सह सदर एसडीपीओ हिमांशु शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल पहुंचे और जख्मी के परिजन से मिल घटना की पुरी जानकारी ली.

रिपोर्ट: नेहा

Also Read 

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...