पत्नी की हत्या कर शव जलाने की कोशिश, पुलिस ने आरोपी पति को धर दबोचा

कटिहार : कटिहार जिले के पोठिया थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पुलिस ने महज दो घंटे के भीतर पत्नी की हत्या के आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। कोढ़ा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मृतका की मां मीरा देवी निवासी बखरी समेली वार्ड नंबर-12 गुरुवार को पोठिया थाना में आवेदन देकर अपनी पुत्री काजल देवी के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया कि काजल को उसके पति नीरज कुमार और अन्य लोगों ने अगवा कर लिया है।

त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी नीरज कुमार को किया गया गिरफ्तार

शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी नीरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में नीरज ने स्वीकार किया कि वह पिछले एक साल से काजल से अलग रह रहा था। उसने गुरुवार को काजल को बुलाया और बखरी गांव स्थित मकई के खेत में गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पहचान छिपाने के लिए उसने शव को जलाने की भी कोशिश की। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने शव बरामद कर लिया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

यह भी पढ़े : Katihar रेल पुलिस ने 70 किलो चांदी किया बरामद…

यह भी देखें :

सुमन शर्मा की रिपोर्ट

Madhupur Express:मधुपुर Express से पलामू को मिलेगी देवघर की सीधी रेल...

पलामू क्षेत्र के यात्रियों को देवघर की सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलेगी। मधुपुर एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन चलेगी और कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।Madhupur...

 JSSC CGL Scam:JSSC CGL भर्ती फर्जीवाड़ा: अभय तिवारी की पत्नी और...

JSSC CGL भर्ती फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी अभय तिवारी की पत्नी सुषमा कुमारी और भाई अक्षय तिवारी की जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर...

Chakradharpur Railway Division:चक्रधरपुर रेल मंडल में Mega Block, 24 ट्रेनें रद्द,...

 चक्रधरपुर रेल मंडल के सीनी राउरकेला रेलखंड पर 24 नवंबर से 15 जनवरी 2027 तक मेगा ब्लॉक रहेगा। 24 ट्रेनें रद्द और कई ट्रेनों...