तेल Tanker से तेल नहीं निकला शराब, पुलिस ने किया जब्त

नालंदा: बिहार में शराबबंदी के बाद से पुलिस लगातार अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने में जुटी हुई है। पुलिस शराब के अवैध कारोबार के एक तरीका का उद्भेदन करती है तो कारोबारी दूसरा तरीका अपना लेते हैं। होली पर्व को देखते हुए पुलिस एक बार फिर सख्ती के साथ अवैध शराब कारोबार पर डंडा चलाने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में पुलिस ने नालंदा में एक तेल टैंकर (Tanker) से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है।

यह भी पढ़ें – Pink Toilet: बजट में घोषणा के साथ ही जमीन पर उतरने लगी योजना, सासाराम में…

मामले में नालंदा के भागनबिगहा थाना के थानाध्यक्ष शैलेश कुमार झा ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि एक तेल टैंकर (Tanker)  से शराब की बड़ी खेप लाई जा रही है। सूचना के आधार पर जांच की गई तो टैंकर से करीब 100 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। फ़िलहाल पुलिस ने Tanker के साथ ही शराब जब्त कर लिया है और पूरी पड़ताल में जुट गई है। बता दें कि होली पर्व को देखते हुए इन दिनों शराब की तस्करी में काफी वृद्धि हुई है। हालांकि पुलिस भी लगातार कार्रवाई कर रही है और शराब जब्त भी कर रही है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   Rohtas क्रिकेट अकेडमी का छात्र नहर में डूबा, 20 घंटे बाद भी नहीं शुरू की गई खोजबीन

Nalanda से मिथुन कुमार की रिपोर्ट

3 मंजिला इमारत से कूदकर युवक ने दी जान, 5 साल...

भागलपुर : भागलपुर के बरारी थाना क्षेत्र के सुर्खीकल इलाके में एक युवक ने तीन मंजिला इमारत से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक...

भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण : गिरिराज ने कहा- इस पर नहीं...

पटना : भरत तिवारी हत्याकांड को लेकर सियासत गरम है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इस मामले पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा...

भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण : CM सम्राट की पहली प्रतिक्रिया, कहा-...

पटना : भोजपुर के बिलौटी गांव में हुए भरत तिवारी के एनकाउंटर मामले पर गुरुवार यानी 25 जून को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...