जेल अधीक्षक रामाधार सिंह के गया, पटना और छपरा आवास पर एक साथ निगरानी विभाग की छापेमारी, देखिये क्या मिला

Gaya-: छपरा के जेल अधीक्षक रामाधार सिंह के गया, पटना और छपरा आवास पर निगरानी विभाग के द्वारा एक साथ छापेमारी की की जा रही है. इसी कड़ी में गया में मुफस्सिल थाना अंतर्गत सिद्धार्थ पूरी कॉलोनी रोड नंबर 1 में  पटना से आये निगरानी विभाग के अधिकारी छापेमारी कर रहे हैं.

gaya brea 22Scope News

बताया जा रहा है कि निगरानी विभाग को सूचना मिली थी कि जेल अधीक्षक द्वारा करोड़ों का जायदाद, जमीन और नकदी अर्जित की गई है, इस सूचना पर निगरानी विभाग की टीम ने जेल अधीक्षक के पटना, छपरा और गया के आवास पर एक साथ छापेमारी किया. निगरानी विभाग की 5 घंटे की इस मैराथन छापेमारी में कई अहम सुराग हाथ लगे हैं.  गया स्थित आवास से निगरानी विभाग ने 13 लाख 90 हज़ार नगद और कई जमीनों के कागजात को बरामद किया है, एक चार मंजिला मकान की खबर भी सामने आई है.

यहां बता दें कि बीते जून माह में जेल का एक वीडियो भी वायरल हुआ था. जिसमें एक बैरक को हॉस्टल की तरह दिखाया गया था. यहां कैदियों के लिए न सिर्फ बेड की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही थी, बल्कि कैदियों द्वारा जेल के अंदर से ही मोबाइल का इस्तेमाल करते हुए भी दिखाया गया था. उसके बाद यह छापेमारी की जा रही है.

Also Read

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...