Advertisement
Advertisement
Advertisement

Bihar में चुनाव- गुजरात में प्रचार, गृह मंत्री ने गुजरात में कहा ‘मिथिला की धरती…’

Bihar में चुनाव- गुजरात में प्रचार, गृह मंत्री ने गुजरात में कहा 'मिथिला की धरती...'

Google पर 22Scope चुनें
bihar

गांधीनगर: केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज गुजरात के गांधीनगर में ‘शाश्वत मिथिला महोत्सव–2025’ को संबोधित किया। इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और राज्यसभा सदस्य संजय कुमार झा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। अपने संबोधन में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि गुजरात ने हमेशा देश और दुनिया के लोगों का स्वागत किया है। नई-नई विचारधाराओं और हर तरह की जीवन पद्धतियों का भी गुजरात ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि गुजरात के विकास में Bihar के लोगों, खासकर मिथिलांचल वासियों, का बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि गुजरात में वे सुरक्षित, सम्माननीय और स्वागत योग्य हैं।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि Bihar की मिथिला की धरती महाभारत और रामायण काल से विद्वानों, वाद–विवाद और मीमांसा की धरती रही है। रामायण और महाभारत से लेकर पुराणों तक, वेद-वेदांत, मीमांसा और समृद्ध साहित्य, इनकी रचना का अगर मूल ढूंढा जाए तो सभी का मूल हमारी मिथिला में ही मिलता है। उन्होंने कहा कि मिथिलांचल माँ सीता की जन्मभूमि और जनक जैसे विद्वान राजर्षि की भूमि है, जहां अष्टावक्र मुनि ने अष्टावक्र गीता की रचना की। उन्होंने कहा कि मिथिलांचल में याज्ञवल्क्य जैसे ज्ञानी और ऋषि गौतम एवं मंडन मिश्र जैसे दार्शनिक हुए और इस धरती ने ज्योतिरिश्वर ठाकुर और महाकवि विद्यापति जैसे कवि दिए।

यह भी पढ़ें – Bihar विधानसभा अध्यक्ष ने आयोजित किया होली मिलन समारोह

अमित शाह ने कहा कि हमारे अनेक ग्रंथों में मिथिला और मिथिलावासियों के योगदान का काफी जिक्र मिलता है, जिनमें शतपथ ब्राह्मण, वाल्मीकि रामायण, महाभारत, बौद्ध साहित्य और जैन साहित्य शामिल हैं। उन्होंने कहा कि महाकवि कालिदास ने अपनी रचना रघुवंशम, श्रीहर्ष ने नैषधीयचरित और जयदेव ने प्रसन्न राघव में मिथिला की चर्चा की है। इन सभी कवियों ने मिथिला को शिक्षा, सरस्वती की उपासना के साथ जोड़ा और मिथिला का वर्णन ज्ञान की भूमि के रूप में किया है।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी कहते हैं कि हमारा भारत लोकतंत्र की जननी है। उन्होंने कहा कि भारत में लोकतंत्र की शुरुआत ही विदेह और मिथिला ने कराई थी। शाह ने कहा कि महात्मा बुद्ध ने अनेक बार कहा कि जब तक विदेह के लोग आपस में मिलकर रहेंगे, तब तक कोई उसे हरा नहीं सकता। मिथिला ने लोकतंत्र के रूप में एक मजबूत ताकत खड़ी की, जो सालों तक पूरे देश और दुनिया को संदेश देती रही है।

अमित शाह ने कहा कि मिथिला शास्त्रार्थ की भी भूमि रही है। उन्होंने कहा कि राजा जनक और याज्ञवल्क्य का शास्त्रार्थ हो या मंडन मिश्र और शंकराचार्य का शास्त्रार्थ हो, संवाद से समाधान की परंपरा का पालन पूरे विश्व में सबसे मुक्त रूप से कहीं हुआ तो वो मिथिला में हुआ। इस परंपरा का पूरा विश्व सम्मान करता है। उन्होंने कहा कि भारत की ज्ञान परंपरा को ध्यान से देखें तो प्रमुख माने जाने वाले छह दर्शनों में से चार दर्शन – सांख्य दर्शन, न्याय दर्शन, मीमांसा और वैशेषिक दर्शन – मिथिला की भूमि पर निर्मित किए गए। इन चारों दर्शन की रचना मिथिलांचल के विद्वानों ने की।

यह भी पढ़ें – Bihar में सब्जी और फूलों से जीविका दीदी बना रही रंग बिरंगी प्राकृतिक गुलाल

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मिथिला की नारी शक्ति ने प्राचीन काल से ही देश में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मिथिला में नारियों का भी हमेशा से सम्मान हुआ है। मिथिला में जितना सम्मान याज्ञवल्क्य और कणाद मुनि का है, उतना ही सम्मान मैत्रेयी, गार्गी और भारती का है। उन्होंने कहा कि मंडन मिश्र और शंकराचार्य के शास्त्रार्थ की अध्यक्षता करने की जिम्मेदारी मंडन मिश्र की पत्नी भारती को दी गई थी और उन्होंने बड़ी स्पिरिट के साथ न्यायिक तरीके से शंकराचार्य को विजेता घोषित किया। यह सिर्फ मिथिला में संभव है।

अमित शाह ने कहा कि दुनिया की आदर्श नारी, आदर्श पत्नी और आदर्श माता की प्रतीक और भारतीय संस्कृति की प्रतिमूर्ति माता सीता की जन्मस्थली मिथिलांचल ही है। शाह ने कहा कि अपने Bihar दौरे के दौरान एक बार उन्होंने कहा था कि अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बन चुका है और अब माता सीता का मंदिर बनाने का समय है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जल्द ही मिथिला में माँ जानकी का एक भव्य मंदिर बनाया जाएगा जो पूरी दुनिया की नारी शक्ति को आदर्श जीवन का संदेश देगा।

यह भी पढ़ें – Bihar में सब्जी और फूलों से जीविका दीदी बना रही रंग बिरंगी प्राकृतिक गुलाल

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि गुजरात के अलग-अलग हिस्सों में बसे मिथिलांचल वासियों ने गांधीनगर में एक भवन बनाया है, जो मिथिला के लोगों के लिए काफी सुविधाजनक सिद्ध होगा। साथ ही, यहाँ महाकवि विद्यापति की एक प्रतिमा स्थापित की गई है। bihar bihar bihar

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Police को फोन कर कहा ‘मेरे भाई को गोली लगी है’, पुलिस पहुंची तो…

Commercial Advertisment

Bihar Fasal Bima Yojana 2026: बिहार में रबी फसलों का बीमा...

 बिहार में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू हो गई है। रबी फसलों के लिए 15 जनवरी 2027 तक आवेदन कर सकेंगे। गेहूं, मक्का समेत...

Assam Rifles Recruitment 2026: 10वीं-12वीं पास के लिए 354 पदों पर...

 Assam Rifles Recruitment 2026 के तहत 354 तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन 15 नवंबर से 14 दिसंबर तक होंगे। जानें...

NEET PG 2026 Counselling: झारखंड के दो निजी मेडिकल कॉलेजों में...

Jharkhand NEET PG 2026 Counselling के तहत दो निजी मेडिकल कॉलेजों में ऑल इंडिया और NRI कोटे की सीटों पर दाखिला होगा। आवेदन 16...