ICC Champians Trophy Final : रच दिया इतिहास, झूम उठा भारत, तीसरी बार चैंपियन ट्रॉफी का सरताज…

ICC Champians Trophy Final 

Desk : भारतीय क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया। सालों से फाइनल का सूखा खत्म करते हुए भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी का मुकाबला जीतकर इतिहास रच दिया। टीम ने न्यूजीलैंड को फाइनल मुकाबले में 4 विकेट से हराते हुए चैंपियंस ट्रॉफी पर तीसरी बार कब्जा जमाया है। रविंद्र जडेजा ने विजयी चौका लगाया। इस जीत के बाद पूरा देश झूम उठा।

पाी 1 22Scope News

ICC Champians Trophy Final : 50 ओवरो में 251 रन ही बना सकी न्यूजलैंड की टीम

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हो रहे आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्ले बाजी करते हुए 50 ओवरों में सिर्फ 251 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने महज ओवरों में मैच जीतकर तीसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की। भारत की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 76 रनों की तेजतर्रार पारी खेली।

रीूब 1 22Scope News

भारतीय टीम ने अपनी दमदार गेंदबाजी के दम पर आज फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 251 रनों पर रोक दिया। न्यूजीलैंड की तरफ से डेरेल मिचेल ने सबसे ज्यादा 63 रन बनाए इसके लिए उन्होंने 101 गेंदें खेली। वहीं अंतिम के ओवरो में माइकल ब्रेसवेल ने 40 गेंदों में नाबाद 53 रनों की तेजतर्रार पारी खेली।

आज भारतीय गेंदबाजों ने आज शानदार गेंदबाजी की। टीम को पहली सफलता वरुण चक्रवर्ती ने दिलाई। उसके बाद चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने चतुराई भरी गेंदबाजी करते हुए रचिन रविन्द्र और सबसे अहम केन विलियम्सन का विकेट लेकर उसकी कमर ही तोड़ दी। इस घाव से न्यूजीलैंड अंत तक नहीं उबर पाया और अंत में 251 रन ही बना सकी।

Bihar Vigilance Raid: बिहार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! चंद्रशेखर सिंह...

Bihar Vigilance Raid, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर...

Sudhakar Singh Defamation Notice: सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ की...

Sudhakar Singh Defamation Notice: बिहार के बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की...

Gopalganj Sanjana Death Case: गोपालगंज में संजना की संदिग्ध मौत पर...

Gopalganj Sanjana Death Case: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे में दो दिन से लापता 12 वर्षीय संजना का शव मिलने के बाद गांव...