NCC गर्ल्स कैडेट्स ने महाकुंभ मेला स्थल पर चलाया स्वच्छता अभियान

प्रयागराज : NCC गर्ल्स कैडेट्स ने महाकुंभ मेला स्थल पर चलाया स्वच्छता अभियान। NCC गर्ल्स कैडेट्स ने सोमवार को संपन्न हुए महाकुंभ 2025 के मेला स्थल पर जारी स्वच्छता अभियान में भागीदारी करते हुए अपने स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया।

मेला स्थल पर प्रयागराज मेला प्राधिकरण द्वारा मेला क्षेत्र की स्वच्छता एवं सुव्यवस्था बनाए रखने हेतु नियमित स्वच्छता अभियान संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज सेक्टर 7 में एक व्यापक स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया।

इसमें उत्तर प्रदेश 6 यूपी गर्ल्स बटालियन NCC एवं यूपी नेवल NCC के लगभग 90 कैडेट्स ने सक्रिय सहभागिता की।

दो घंटे चला NCC का स्वच्छता अभियान

NCC कैडेट्स के इस अभियान का नेतृत्व सुबेदार मेजर हरविंदर सिंह, लेफ्टिनेंट कर्नल फराह दीबा एवं पीआई अरविंद कुमार ने किया। कैडेट्स ने पूरे क्षेत्र में सफाई कार्य करते हुए कचरा संग्रहण एवं निष्पादन सुनिश्चित किया।

महाकुंभ मेला स्थल पर एनसीसी कैडेट्स का सफाई अभियान
महाकुंभ मेला स्थल पर एनसीसी कैडेट्स का सफाई अभियान

इससे कुंभ मेला क्षेत्र की स्वच्छता एवं पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में सहायता मिली। स्वच्छता अभियान का आयोजन प्रयागराज मेला प्राधिकरण के मार्गदर्शन में किया गया।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी (SDM) आशुतोष, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता अधिकारी (SMO) डॉ. विवेक कुमार पांडेय सहित अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे। अभियान दो घंटे तक चला। इसमें NCC कैडेट्स ने पूरी निष्ठा एवं ऊर्जा के साथ भाग लिया।

महाकुंभ मेला स्थल पर एनसीसी कैडेट्स का सफाई अभियान
महाकुंभ मेला स्थल पर एनसीसी कैडेट्स का सफाई अभियान

NCC कैडेट्स में वितरित किया गया जूट और कॉटन बैग

अपने इस स्वच्छता अभियान में NCC कैडेट्स ने मेला स्थल को यथासंभव साफ किया। अभियान के समापन पर कैडेट्स को खाद्य पैकेट एवं जूट व कॉटन बैग प्रदान किए गए।

इसका मकसद था कि इससे NCC कैडेट्स की सेवा भावना को और अधिक प्रेरणा मिल सके। प्रयागराज मेला प्राधिकरण ने इस पहल को निरंतर जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई एवं सभी को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने हेतु प्रेरित किया।

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...