Hazaribagh: अमन साहू एनकाउंटर पर क्या बोले झारखंड के डीजीपी, जानिए

Hazaribagh: झारखंड का टेरर कहा जाने वाला अमन साव एनकाउंटर में मार गया। इस घटना पर हजारीबाग पहुंचे राज्य के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने कहा कि यह पूरी घटना कैसे घटी है, इसको लेकर एटीएस के एसपी को घटनास्थल पर भेजा गया है। पूरे मामले की तह तक जाने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि इस घटना में एक जवान घायल भी हुआ है।

Hazaribagh: अमन साहू एनकाउंटर

दरअसल, अमन साव को रायपुर से झारखंड के एक कोर्ट में ट्रांजिट रिमांड में भेजा जा रहा था क्योंकि वह शातिर अपराधी था। ऐसे में सुरक्षा के लिए एटीएस की टीम भी साथ में थी। इसके बावजूद घटना कैसे घटी है, यह जांच का विषय है। उन्होंने कहा कि पुलिस का काम अपराधी को पड़कर जेल भेजना है और झारखंड की पुलिस वह कर रही है।

उन्होंने कहा कि झारखंड में अमन साहू, विकास तिवारी, अमन श्रीवास्तव और प्रिंस खान गिरोह सक्रिय है। इन सभी पर नकेल कसा जाएगा। झारखंड अपराध मुक्त राज्य हो, इसके लिए पुलिस काम कर रही है।

शशांक शेखर की रिपोर्ट

Ranchi News: फर्जी दस्तावेज से 6.36 लाख से अधिक की ठगी,...

 रांची के बरियातू थाना क्षेत्र में फर्जी दस्तावेज के जरिए 6.36 लाख रुपये से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने...

Jharkhand Teacher Recruitment Case: मीना कुमारी मामले में 100 अपीलों पर...

 झारखंड शिक्षक नियुक्ति से जुड़े मीना कुमारी मामले में राज्य सरकार और JSSC की करीब 100 अपील याचिकाओं पर 13 अक्टूबर को हाईकोर्ट में...

Jharkhand News: बांग्लादेशी नागरिकों की संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की नजर,...

 झारखंड में संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों की आवाजाही को लेकर पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसपी को निगरानी और विस्तृत जानकारी जुटाने का निर्देश...