झारखंड में बढ़ेगा तापमान, सुबह-शाम रहेंगे बादल छाए

रांची: मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को झारखंड का मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन सुबह और शाम बादल छाए रह सकते हैं। तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होने की संभावना है। अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के संकेत दिए गए हैं।

मंगलवार को झारखंड में सबसे अधिक तापमान बहरागोड़ा में 38.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान गढ़वा में 13.6 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक रहा, हालांकि पिछले 24 घंटों में इसमें 1 डिग्री की कमी देखी गई। वहीं, न्यूनतम तापमान 17.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक और 24 घंटे में 1.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे गर्मी में इजाफा होने की संभावना है।

Bihar Daroga Exam Cancelled: 27 मई को हुई मुख्य लिखित परीक्षा...

Bihar Daroga Exam Cancelled, पटना: बिहार में दरोगा भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना सामने आयी है. बिहार पुलिस...

Bhojpur Pond Cleaning: जलकुंभी से ढका 52 बीघा पोखर अब बना...

Bhojpur Pond Cleaning: जिले के बिहिया प्रखंड के चकवथ गांव में स्थित 52 बीघा का विशाल पोखर अब अपनी बदली हुई तस्वीर के कारण चर्चा...

Giridih Elephant Attack: करमा अखाड़ा जा रहे दंपती पर हाथी का...

Giridih Elephant Attack, गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र के कई गांवों में हाथियों की आवाजाही से ग्रामीणों में दहशत का...