पलामू के बाद रांची में एनकाउंटर: चान्हो में पुलिस ने प्रिंस खान को मारी गोली

रांची: पलामू में गैंगस्टर अमन के एनकाउंटर के एक दिन बाद बुधवार को रांची के चान्हो में एक और एनकाउंटर हुआ। पुलिस ने आनंदशीला आश्रम दोहरे हत्याकांड के आरोपी प्रिंस खान को गिरफ्तार कर साक्ष्य बरामद करने के लिए जंगल ले गई थी। इसी दौरान उसने भागने की कोशिश की, जिस पर पुलिस ने उसके पैर में गोली मारकर उसे काबू किया। घायल प्रिंस को रिम्स में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक, प्रिंस खान ने चान्हो थानेदार चंदन गुप्ता की पिस्टल छीनने की कोशिश की। असफल रहने पर उसने थानेदार को धक्का देकर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने उसे रोकने के लिए उसके पैर में गोली मारी और गिरफ्तार कर लिया।

5 मार्च की रात रांची के आनंदशीला आश्रम में लूट के इरादे से घुसे अपराधियों ने साधु मुकेश शाह (50) और उनके साथी राजेंद्र यादव (35) की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड में शामिल चार अपराधियों को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि प्रिंस खान और गुलाम गौस फरार हो गए थे।

बाद में गुलाम गौस ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था, लेकिन प्रिंस खान पुलिस की पकड़ से बाहर था। मंगलवार रात पुलिस ने उसे रांची से गिरफ्तार किया और बुधवार दोपहर 1:30 बजे साक्ष्य बरामदगी के लिए बुढ़मू के साढ़म जंगल ले गई थी।

क्या था प्रिंस खान का प्लान?

पुलिस के अनुसार, प्रिंस खान ने बताया था कि हत्या के दौरान उसने जो जैकेट पहना था, वह खून से सना हुआ था। वह इसे जंगल में फेंक आया था और पुलिस को बरामदगी के लिए उसी स्थान पर ले गया। लेकिन वहां पहुंचते ही उसने पुलिस पर हमला कर भागने की कोशिश की।

Champions of Care: अनंत अंबानी की नई मुहिम, हर साल 20...

 अनंत अंबानी ने वनतारा के तहत Champions of Care मुहिम शुरू की है। 50 से ज्यादा संगठन जुड़ेंगे और हर साल 20 लाख जानवरों...

Bihar Eco Tourism: बिहार में ईको टूरिज्म को मिलेगी नई रफ्तार,...

Bihar Eco Tourism, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में पर्यावरण, वन एवं जलवायु...

Bihar Flood Relief: बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 10...

Bihar Flood Relief, पटना: बिहार में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड ने मुख्यमंत्री राहत...