वाराणसी में CM Yogi ने काशी विश्वनाथ धाम तक सड़क चौड़ीकरण को 187 करोड़ किए मंजूर

वाराणसी / गोरखपुर : वाराणसी में CM Yogi ने काशी विश्वनाथ धाम तक सड़क चौड़ीकरण को 187 करोड़ किए मंजूर। वाराणसी में CM Yogi आदित्यनाथ ने श्री काशी विश्वनाथ धाम तक जाने वाली सड़क के चौड़ीकरण की बहुत दिनों से चली आ रही मांग को मंजूरी दे दी है।

इसके लिए सड़क चौड़ीकरण के तैयारी विभागीय योजना में अनुमानित लागत मूल्य 187 करोड़ रुपये शासन के स्तर पर आवंटित करने को भी CM Yogi ने मंजूरी प्रदान कर दी है।

CM Yogi ने वाराणसी जिला प्रशासन से कहा है कि इस 15 मीटर चौड़ी सड़क की विस्तृत परियोजना बनाकर इसी माह भेजें ताकि धन का आवंटन कर दिया जाए। अप्रैल में निर्माण शुरू कर दिया जाए।

15 मीटर चौड़ी होगी दालमंडी वाली सड़क

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, काशी विश्वनाथ धाम तक पहुंचने के लिए दालमंडी-चौक मार्ग को 15 मीटर चौड़ा किया जाएगा। इसी परियोजना का अवलोकन करने के बाद CM Yogi आदित्यनाथ ने मुहर लगा दी है। इससे इस रोड पर लोड काफी कम जाएगा।

साथ ही 187 करोड़ की लागत से बनने वाली इस सड़क से विश्वनाथ धाम तक पहुंचना आसान हो जाएगा। बताया जा रहा है कि CM Yogi की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में प्रशासन ने दालमंडी रोड की योजना रखी।

इसमें मार्ग को लगभग 112 करोड़ की लागत से 10.5 मीटर करने और 187 करोड़ की लागत से 15 मीटर चौड़ा करने के दो प्रस्ताव रखे गए। CM Yogi को स्थानीय इनपुट मिला कि  10.5 मीटर चौड़ी सड़क बनाने का कोई औचित्य नहीं है।

तर्क दिया गया कि इसमें से पांच मीटर चौड़ा स्थान तो नाली, डक्ट बनाने में चला जाएगा। मात्र पांच मीटर से समस्या का समाधान नहीं होगा। रोजगार में वृद्धि नहीं होगी। 15 मीटर चौड़ी सड़क होने से दालमंडी मार्ग पर होटल, माल आदि विकसित होंगे। यातायात सुगम होने से लोगों का रोजगार भी बढ़ेगा। उसके बाद CM Yogi ने इस पर अपनी मुहर लगा दी।

श्री काशी विश्वनाथ धाम को गंगा घांट से जाते श्रद्धालु
श्री काशी विश्वनाथ धाम को गंगा घांट से जाते श्रद्धालु

वाराणसी से जुड़ी प्रमुख सड़कों के फोरलेन बनाने पर फोकस

इसी क्रम में बताया गया कि काशी में अगले 50 साल की आवश्यकता को देखते हुए गाजीपुर, आजमगढ़, जौनपुर, भदोही, मीरजापुर की तरफ से आने वाली सड़कें फोरलेन हो रही हैं। शहर के अंदर फुलवरिया फोरलेन, लहरतारा-लंका-रवींद्रपुरी, कचहरी-पांडेयपुर, चौकाघाट आदि भी चौड़ी हो गई हैं।

हालांकि, श्री काशी विश्वनाथ धाम तक पहुंचने के मार्ग बहुत संकरे हैं। इससे सड़कों के चौड़ीकरण, फुटपाथ बनाने आदि को जरूरतों को ध्यान में रखकर योजना बनाने के लिए CM Yogi ने अधिकारियों से कहा है।

CM Yogi ने इस क्रम में जिन सड़कों पर फोकस किया है, उनमें गोदौलिया-जंगमबाड़ी -शिवाला और गिरजाघर-रेवड़ी तालाब-भेलूपुर रोड शामिल हैं। अब इन्हें भी चौड़ा करने की कार्ययोजना पर काम जारी है।

श्री काशी विश्वनाथ धाम
श्री काशी विश्वनाथ धाम

महाकुंभ के दौरान काशी में उमड़ी भीड़ को देख लिया फैसला

संपन्न हुए महाकुंभ के दौरान भारी संख्या लगातार श्रद्धालुओं और तीर्थयात्रियों का रेला काशी भी पहुंच रहा था। उसी दौरान शहर से प्रमख संपर्क मार्ग और श्री काशी विश्वनाथ धाम तक के पहुंच मार्ग को लेकर सामने आई दिक्कत पर CM Yogi ने गंभीर संज्ञान लिया।

CM Yogi ने वाराणसी और काशी विश्वनाथ धाम दर्शन से जुड़े इस अहम बिंदु अपने सलाहकारों को नोट करवाया और प्रशासनिक स्तर पर इस संबंधी इनपुट मंगवाए।

बता दें कि काशी धार्मिक पर्यटन के वैश्विक नक्शे पर अपनी अलग पहचान बना रही है। श्री काशी विश्वनाथ धाम का नव्य-भव्य स्वरूप सामने आने के बाद प्रतिदिन औसतन दो लाख श्रद्धालु आ रहे हैं। वहीं, प्रयागराज महाकुंभ की अवधि में यह संख्या छह लाख तक पहुंची और सड़कों का दायरा कम पड़ गया।

CM Yogi  को मिले इनपुट के मुताबिक, श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन को आने वाले अधिकतर श्रद्धालु नई सड़क, लक्सा, रेवड़ी तालाब, जंगमबाड़ी की तरफ से गोदौलिया स्थित नंदी चौराहे पर पहुंचते हैं। इससे भारी भीड़ होती है। यातायात प्रभावित होता है। बैरिकेडिंग आदि का व्यापार भी असर आता है।

इस कारण कैंट व कचहरी से लहुराबीर की तरफ से आने वालों को दालमंडी से सीधे चौक होकर विश्वनाथ धाम के गेट नंबर चार पर भेजने की योजना बनी। इसके लिए पुलिस और प्रशासन को योजना बनाने के लिए कहा गया। पुलिस कई बार चार पहिया वाहन लेकर दालमंडी के रास्ते भी गुजरी।

Bihar Mineral Resources: बिहार की जमीन के नीचे क्या है? खनिज...

Bihar Mineral Resources: बिहार के खनिज संसाधनों के विकास और इनके आधुनिक तरीके से उपयोग को लेकर केंद्र और राज्य सरकार ने कवायद तेज...

Ranchi T20 Ticket Price: 9 अक्टूबर को Ranchi में India-West Indies...

Ranchi T20 Ticket Price, रांची: क्रिकेट प्रेमियों के लिए रांची में एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच लौटने वाला है। 9 अक्टूबर को...

Bihar Tribal Development: शिक्षा से रोजगार तक बदलेगी तस्वीर? बिहार के...

Bihar Tribal Development: बिहार के जनजातीय क्षेत्रों में विकास योजनाओं को स्थानीय जरूरतों से जोड़ने की पहल तेज हो गई है। इसके तहत राज्य...