मैया सम्मान योजना पर बीजेपी विधायक पूर्णिमा दास साहू का सरकार पर हमला, योजना में भेदभाव का आरोप

रांची: झारखंड में मैया सम्मान योजना को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की विधायक पूर्णिमा दास साहू ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि योजना के तहत सभी महिलाओं को लाभ नहीं मिल रहा है।

पूर्णिमा दास साहू ने कहा, “राज्य सरकार ने 18 से 50 वर्ष की प्रत्येक महिला को सम्मान राशि देने का वादा किया था, लेकिन अब तक केवल 30 से 35 लाख महिलाओं को ही इसका लाभ मिला है। यह महिलाओं के साथ छलावा है। क्या झारखंड की बाकी बहनें और माताएं इस सम्मान की हकदार नहीं हैं?”

उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील करते हुए कहा कि सभी योग्य महिलाओं को योजना का लाभ मिलना चाहिए और यदि किसी स्तर पर कोई त्रुटि हुई है, तो सरकार को उसे सुधारना चाहिए।

बीजेपी विधायक के इस बयान के बाद राज्य की राजनीति में हलचल मच गई है। अब देखना होगा कि सरकार इस पर क्या प्रतिक्रिया देती है।

Tata Steel PM Mall Notice: टाटा स्टील ने PM मॉल को...

Tata Steel PM Mall Notice : बिष्टुपुर स्थित P&M मॉल की जमीन को लेकर टाटा स्टील और मॉल प्रबंधन के बीच विवाद एक बार...

Jamshedpur Jitiya Accident: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, स्वर्णरेखा नदी...

Jamshedpur Jitiya Accident, जमशेदपुर: जिउतिया पर्व के दौरान मानगो के गांधी घाट के पास स्वर्णरेखा नदी में स्नान करने गईं दो बच्चियां तेज बहाव...

Lohardaga Shop Sealing: लोहरदगा में 23 दुकानें सील, लंबे समय से...

Lohardaga Shop Sealing, लोहरदगा: लंबे समय से किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए 23 दुकानों को सील...