Hazaribagh: ऐतिहासिक रामनवमी को लेकर अध्यक्ष पद के लिए कई दावेदार मैदान में

Hazaribagh: ऐतिहासिक रामनवमी महापर्व का आगाज हो गया है। 100 साल से चली आ रही परंपरा के तहत होली के बाद पहले रविवार को अखाड़े ने रामनवमी को लेकर बैठक की, जिसमें अध्यक्ष पद के लिए कई दावेदार सामने आए हैं। सर्वसम्मति से बात नहीं बनने पर एवं अध्यक्ष पद के लिए कई दावेदारी होने की वजह से अब चुनाव से अध्यक्ष पद की घोषणा इसी सप्ताह के अंत तक की जाएगी।

Hazaribagh: रामनवमी का 100 साल से पुराना इतिहास

हजारीबाग का रामनवमी बेहद खास है। होली के बाद से ही रामनवमी पर्व का आगाज हो जाता है। हजारीबाग में रामनवमी का 100 साल से पुराना इतिहास है। 100 साल से ही यह परंपरा रही है कि होली बाद पहले रविवार को बड़ा अखाड़ा परिसर में सभी अखाड़े के सदस्य बैठक कर निर्णय लेते हैं कि आगामी वर्ष के लिए रामनवमी महासमिति का अध्यक्ष कौन होगा। इसे लेकर हजारीबाग में बैठक भी की गई। बैठक में सात उम्मीदवारों ने रामनवमी महासमिति अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी की है। आने वाले शुक्रवार या शनिवार को मतदान के जरिए महासमिति के अध्यक्ष का एलान होगा।

शशांक शेखर की रिपोर्ट

Bihar Green Hydrogen Policy 2026: 16 हजार करोड़ निवेश, 12 हजार...

 बिहार ग्रीन हाइड्रोजन नीति 2026 के तहत करीब 16 हजार करोड़ रुपये निवेश और 12 हजार रोजगार का प्रस्ताव है। CM सम्राट चौधरी ने...

Bihar Panchayat Election 2026: EBC आरक्षण पर नया फॉर्मूला, परिसीमन नहीं...

Bihar Panchayat Election 2026, पटना: बिहार में आगामी पंचायत चुनाव 2026 को लेकर पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने आरक्षण, परिसीमन और चुनावी रोस्टर...

Bihar Gram Sansad 2026: परिसीमन के बाद ही होगा पंचायत चुनाव,...

Bihar Gram Sansad 2026, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना के ताज सिटी सेंटर में आयोजित ‘ग्राम संसद-बिहार चैप्टर-V’ मुखिया...