Commercial Advertisment

नाबालिग बच्ची को न्याय दिलाने के लिए निर्दलीय MLA ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, CID जांच की मांग

पूर्णियां : विधानसभा में आज मुख्यमंत्री कक्ष में रूपौली विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय विधायक शंकर सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र के रघुवंशनगर थाना क्षेत्र के नवटोलिया महिखंड गांव में नाबालिग बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म एवं हत्या के मामले में सीआईडी जांच कराने की मांग की है।

नाबालिग बच्ची घास काटने के लिए मक्के के खेत में गई थी

विधायक शंकर सिंह ने मुख्यमंत्री को सौंपे अपने ज्ञापन में कहा कि 12 फरवरी 2025 को सुबह करीब 10:30 बजे नाबालिग बच्ची घास काटने के लिए मक्के के खेत में गई थी। उसी दौरान दरिंदों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी। विधायक ने बताया कि घटना के बाद शक के आधार पर परिजनों ने जिन दो युवकों को आरोपी बताया था, उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Independent MLA Shankar Singh 1 22Scope News

घटना को लेकर पूर्णिया के SP को रिपोर्ट सौंपा गया है

विधायक ने मुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए कहा कि स्थानीय लोगों और ग्रामीणों का कहना है कि जिन दिन युवक को गिरफ्तार किया गया है। उस दिन वे दोनों युवक कुर्सेला के पास गंगा और कोसी के संगम स्थल पर माघी पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान और मुंडन संस्कार में शामिल थे। परिजनों ने इस संबंध में ठोस प्रमाण भी प्रस्तुत किया है, जिसे पूर्णियाँ के पुलिस अधीक्षक को सौंपा गया है। इस मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए ताकि असली दोषियों को कड़ी सजा मिले और निर्दोष व्यक्तियों को न्याय मिल सके।

यह भी देखें :

यह घटना बेहद शर्मनाक और अमानवीय है – विधायक शंकर सिंह

विधायक शंकर सिंह ने कहा यह घटना बेहद शर्मनाक और अमानवीय है। नाबालिग बच्ची को न्याय दिलाना समाज के हित में आवश्यक है। साथ ही निर्दोष युवकों को झूठे आरोप में जेल में रखना न्याय के सिद्धांतों के खिलाफ है। इस मामले में हम हर स्तर पर संघर्ष करेंगे ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। विधायक शंकर सिंह ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि इस मामले में शीघ्र निर्णय लेकर दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाए ताकि समाज में अपराधियों के मंसूबे ध्वस्त हों और निर्दोष व्यक्तियों के अधिकारों की रक्षा हो सके।

यह भी पढ़े : ADG ने कहा- क्विक इमरजेंसी सेवा डायल 112 में बढ़ाई जाएगी टीम

अंशु झा की रिपोर्ट

Bihar Road Projects 2026: बिहार में 49,751 करोड़ की सड़क परियोजनाओं...

Bihar Road Projects 2026, पटना: बिहार में सड़क और एक्सप्रेस-वे नेटवर्क के विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार, 2 नवंबर 2026 को...

Ranchi Land Dispute Case: रांची सिविल कोर्ट के वकील पर संपादक...

Ranchi Land Dispute Case: चान्हो थाना क्षेत्र के ग्राम मसमानो में एक जमीन की घेराबंदी और पेड़ों को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया...

Samrat Chaudhary Rajnath Singh Meeting: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिल्ली में...

Samrat Chaudhary Rajnath Singh Meeting, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार, 2 नवंबर 2026 को दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय रक्षा मंत्री...