Advertisment

बाबूलाल मरांडी और केंद्रीय मंत्री समेत 18 भाजपा नेताओं को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, जानिए मामला

रांची. पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मंत्री अमर कुमार बाउरी, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ समेत 18 भाजपा नेताओं को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने मामले में दर्ज प्राथमिकी को निरस्त करने का आदेश दिया है।

बाबूलाल मरांडी समेत कई भाजपा नेताओं को हाईकोर्ट से राहत

दरअसल, पिछले वर्ष भाजपा की ओर से आयोजित युवा आक्रोश रैली में झड़प हुई थी। इस मामले में रांची पुलिस ने 51 नामजद भाजपा नेताओं समेत 12 हजार अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया था। मामले को निरस्त करने को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी।

एफआईआर में सात सांसदों बीडी राम, आदित्य साहू, दीपक प्रसाद, प्रदीप वर्मा, विद्युत वरण महतो, ढुल्लू महतो, 17 विधायकों विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, रणधीर सिंह, नीरा यादव, रामचंद्र चंद्रवंशी, अपर्णा सेन गुप्ता, रणधीर सिंह, नीलकंठ सिंह मुंडा, कुशवाहा शशिभूषण मेहता, पुष्पा देवी, समरी लाल, केदार हाजरा, राज सिन्हा, नवीन जायसवाल, नारायण दास, अमित मंडल, आलोक चौरसिया, किशुन कुमार दास के अलावा कई अन्य नेताओं को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। इस एफआईआर के खिलाफ भाजपा के 18 नेताओं ने झारखंड हाईकोर्ट में एक साथ याचिका दायर की थी।

Bokaro Basketball Training Centre: बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर के साथ मतदाता जागरूकता...

Bokaro Basketball Training Centre: बुधवार को जिले के DPS चास स्कूल में एक बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया। ज़िला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त अजय नाथ...

JSSC Assistant Teacher Result 2023: 300 अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में!...

JSSC Assistant Teacher Result 2023: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा आयोजित झारखंड प्रारंभिक विद्यालय सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (कक्षा 6 से 8) के...

SKIMS India Launch: दिल्ली और मुंबई में खुलेंगे SKIMS के पहले...

SKIMS India Launch: अंतरराष्ट्रीय फैशन ब्रांड SKIMS अब भारतीय बाजार में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने जा रहा है। ब्रांड ने भारत में विस्तार के लिए...