Advertisment

रांची में लेफ्टिनेंट कर्नल रैंक के आर्मी अफसर का मिला शव, मचा हड़कंप

रांची. खबर राजधानी रांची से है। खेलगांव हाउसिंग सोसाइटी में लेफ्टिनेंट कर्नल रैंक के आर्मी अफसर का शव मिला है। इससे इलाके में सनसनी फैल गई है। उनकी पहचान दिवाकर सिंह के रूप में हुई है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Jharkhand-Government-Suicide-Helpline-Numbers
Jharkhand-Government-Suicide-Helpline-Numbers

लेफ्टिनेंट कर्नल रैंक के आर्मी अफसर का मिला शव

मिली जानकारी के अनुसार, रांची में मंगलवार को हाउसिंग कॉलोनी के पार्किंग एरिया में लेफ्टिनेंट कर्नल रैंक के 48 वर्षीय आर्मी अफसर का शव मिला है। घटना खेलगांव थाना क्षेत्र के खेलगांव हाउसिंग कॉम्प्लेक्स की है। बताया जा रहा है कि वे मानसिक तनाव से जूझ रहे थे।

घटना की जांच में जुटी पुलिस

घटना को लेकर अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उन्होंने आत्महत्या की है, या उनकी हत्या हुई। हालांकि प्रथमदृष्टिया खुदकुशी की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस जांच के बाद ही घटना के बारे में सही पता चल पाएगा।

JPSC Scam CID Arrest: रांची में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, JPSC...

JPSC Scam CID Arrest: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच कर रहे क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) ने मंगलवार को...

Sahibganj ASI Attack: साहिबगंज में ड्यूटी के दौरान एएसआई पर चाकू...

Sahibganj ASI Attack: झारखंड के साहिबगंज जिले से ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस अधिकारी पर चाकू से हमले की घटना सामने आई है। कोटलपोखर...

Jharsuguda Cough Syrup Seizure: 1.2 करोड़ का प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त,...

Jharsuguda Cough Syrup Seizure: प्रतिबंधित कोडीन-युक्त कफ सिरप की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में, झारसुगुडा पुलिस ने ₹1.2 करोड़ से अधिक मूल्य की...