पटना : राजधानी पटना में हाल के दिनों में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है. यहां आए दिए लूट, हत्या, और चोरी की घटनाएं हो रही है. इसी कड़ी में रविवार की रात पटना के कंकड़बाग थाना अंतर्गत मेन रोड स्थित ज्वेलरी का फैशन ज्वेलरी में घुसे अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर लूटपाट के दौरान हत्या कर दी.
दरअसल अपराधियों को लगा कि दुकान में असली सोने-चांदी के आभूषण सजे हुए हैं और उसी को लूटने के इरादे से इस दुकान में अपराधी हथियार के बल पर पहुंचे थे. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी भाग निकले है. फिलहाल मौके पर एसपी स्तर के अधिकारी पहुंच कर पूरे मामले के अनुसंधान में जुट गए हैं.
दुकानदार के भाई सौरव कुमार का कहना है कि लूटपाट करने के इरादे से दो लोग अचानक दुकान के अंदर प्रवेश कर गए. इसी दौरान अपराधियों ने दुकान में काम कर रही एक महिला के पति को गोली मारकर हत्या कर दी. उन्होंने कहा कि जिस महिला के पति की हत्या अपराधियों ने की है उसका नाम मनीष कुमार है. वह रोजाना की तरह अपनी पत्नी को दुकान में काम करने को लेकर सुबह में छोड़कर जाते थे और शाम में अपने पत्नी को रिसीव करने आते हैं.
उन्होंने कहा कि रविवार को भी महिला के पति दुकान के बाहर खड़े थे. इसी दौरान उन्होंने देखा कि दुकान के अंदर 2 लोग लूटपाट करने के इरादे से अंदर प्रवेश किया. बीच-बचाव करने को लेकर उनके पति मनीष कुमार दुकान के अंदर प्रवेश किया और अपराधियों के साथ झड़प हो गई. झड़प के दौरान ही एक अपराधी ने महिला कर्मी के पति मनीष कुमार को गोली मार दिया. गोली लगने के बाद वे गंभीर रूप से घायल हो गए. आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए राजेश्वरी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वे रास्ते में दम तोड़ दिया. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया. वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच की जांच में जुट गई है.
रिपोर्ट: रॉबिन कुमार
ज्वेलरी शॉप की दीवार तोड़ 6 लाख की चोरी, पुलिस गश्ती पर उठा सवाल


















