Advertisement
Advertisement

Bihar Diwas: महिला थीम पर आधारित नाटकों का होगा मंचन

Bihar Diwas: महिला थीम पर आधारित नाटकों का होगा मंचन। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग की ओर से गांधी मैदान में विशेष स्टॉल लगाए जाएंगे। ललित कला भवन में दिव्यांग बच्चों के लिए पेंटिंग प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित होगी

पटना: बिहार दिवस (Bihar Diwas) इस वर्ष पहले से भी अधिक भव्य तरीके से मनाया जाएगा। 22 से 26 मार्च तक चलने वाले इस पांच दिवसीय महोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 22 मार्च को करेंगे। इस दौरान पटना के विभिन्न स्थलों पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देश के कई प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे। इस बार Bihar Diwas समारोह में महिला थीम पर आधारित नाटकोत्सव विशेष आकर्षण का केंद्र होगा। गांधी मैदान, श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल, रवींद्र भवन और प्रेमचंद रंगशाला जैसे प्रमुख स्थानों पर विभिन्न कार्यक्रम होंगे।

Bihar Diwas समारोह के दौरान पांच दिनों तक प्रेमचंद रंगशाला में महिला थीम पर आधारित पांच अलग-अलग नाटकों का मंचन किया जाएगा, जिसमें सभी मुख्य पात्र महिलाएं निभाएंगी। इसके साथ ही नुक्कड़ नाटक का भी प्रदर्शन किया जाएगा, जिससे समाज में जागरूकता का संदेश दिया जाएगा। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग की ओर से गांधी मैदान में विशेष स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां विभाग की उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

यह भी पढ़ें – Bihar Sports University में 20-21 मार्च को शारीरिक शिक्षा एवं खेल विज्ञान पर दो दिवसीय कॉन्क्लेव

वहीं, Bihar Diwas समारोह के दौरान ललित कला भवन में दिव्यांग बच्चों के लिए पेंटिंग प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित होगी, जिसमें पटना के विभिन्न स्कूलों के बच्चे भाग लेंगे। इसके अलावा, पारंपरिक पटना कलम शैली की कार्यशाला भी आकर्षण का केंद्र होगी। संगीत प्रेमियों के लिए यह महोत्सव खास होने वाला है, क्योंकि अभिजीत भट्टाचार्य, सलमान अली, रितिक राज, और प्रतिभा सिंह बघेल जैसे लोकप्रिय कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें –  Blissful Bihar: भारतीय सेपक टाकरा टीम की जर्सी पर एक वर्ष तक लिखा रहेगा…, खेल मंत्री ने किया अनावरण…  

Commercial Advertisment

Giridih Stolen Scorpio Recovered: झारखंड से बिहार तक पुलिस ने कैसे...

Giridih Stolen Scorpio Recovered, गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पचम्बा...

Manish Kashyap Love Story: मनीष कश्यप को दो साल तक मैसेज...

Manish Kashyap Love Story, पटना: यूट्यूबर मनीष कश्यप और उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी प्रेम कहानी को लेकर चर्चा में हैं। दोनों...

PM Modi Vaishali Visit: NDA सरकार के एक साल पूरे, PM...

PM Modi Vaishali Visit ,पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार के वैशाली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे...