Bihar Election 2025 : चिराग ने छेड़ी मुस्लिम मुख्यमंत्री की बात तो तेजस्वी ने दिखाया आईना, बोले पाकिस्तान भेजने वाले …

Bihar Election 2025 : चिराग ने छेड़ी मुस्लिम मुख्यमंत्री की बात तो तेजस्वी ने दिखाया आईना, बोले पाकिस्तान भेजने वाले …

पटना :  बिहार विधानसभा चुनाव में पक्ष विपक्ष के बीच सह और मात का खेल जारी है और हर पार्टी एक दूसरे से बढ़त बनाने में लगी है ताकि चुनाव में माइलेज ले सके। हर पार्टी वोट बैंक के हिसाब से जातिय गोलबंदी करने में भी लगी है। लोजपा सांसद और केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान के ट्वीट ने एक बार फिर बिहार के सियासी तापमान को बढा दिया है।

DIARCH Group 22Scope News

CHIRAG 22Scope News

चिराग पासवान के ट्वीट से बढ़ा बिहार के सियासी तापमान

चिराग पासवान ने सोशल मीडिया पोस्ट के बहाने राजद पर तंज कसते हुये लिखा है कि – 2005 में मेरे नेता मेरे पिता स्व. रामविलास पासवान जी ने मुस्लिम मुख्यमंत्री बनाने के लिए अपनी पार्टी तक कुर्बान कर दी थी – तब भी आपने उनका साथ नहीं दिया।

चिराग पासवान ने मुस्लिमों को संबोधित करते आगे लिखा है ..राजद 2005 में भी मुस्लिम मुख्यमंत्री के लिए तैयार नहीं था, आज 2025 में भी न मुस्लिम मुख्यमंत्री देने को तैयार है, न उपमुख्यमंत्री! अगर आप बंधुआ वोट बैंक बनकर रहेंगे, तो सम्मान और भागीदारी कैसे मिलेगी?

तेजस्वी के पलटवार से बैकफुट पर चिराग पासवान

वहीं तेजस्वी यादव ने ट्वीट का जबाब देते हुये लिखा है कि जो कल तक पाकिस्तान भेजने की बात करते थे आज मुख्यमंत्री पद की बात करते हैं। तेजस्वी यादव ने चेतावनी देते हुये लिखा है कि बिहार की जनता वर्तमान सरकार से ऊब चुकी है । जनता इस बार बदलाव के मूड में है और भ्रष्टाचारी नीतीश सरकार का जाना तय है। तेजस्वी के इस बयान से चिराग पासवान बैक फूट पर दिख रहे हैं।

वोट है पर प्रतिनिधित्व नही

गौरतलब हो कि बिहार में मुसलमानों की जनसंख्या राज्य में करीब 17.7% है, यानी लगभग हर पांचवां वोटर मुस्लिम है, लेकिन तस्वीर बिल्कुल उलट है। इस बार के चुनाव में उम्मीदवारों की सूची पर गौर करे तो इस बार न बीजेपी, न जेडीयू, न ही राजद या कांग्रेस, किसी ने भी मुसलमानों को पहले जैसा प्रतिनिधित्व नहीं दिया, टिकट कम हुए हैं, उम्मीदें टूटी हैं और विधानसभा में आवाज पहले से भी कमजोर पड़ गई है।

राजद जो कभी यादव-मुस्लिम समीकरण की पहचान मानी जाती थी — अब जातीय विविधता के नाम पर टिकट बंटवारे में अदला-बदली कर रही है, यानी राजनीतिक हित बदलने के साथ-साथ वो ‘माई समीकरण’ (Muslim-Yadav) भी धीरे-धीरे इतिहास बन रहा है।

वहीं नीतीश कुमार जिनकी राजनीति हमेशा सामाजिक संतुलन पर केंद्रित रही है, ने भी एनडीए गठबंधन में आने के बाद ख़ुद को नए वोट बैंक की सीमा में बांध लिया है।

ये भी पढ़े :  खगड़िया में शाह ने कहा- छठ पूजा की ढेरों बधाई, हमारा बिहार हमेशा जंगलराज से मुक्त रहे

Saffrn

Trending News

डिजिटल क्रांति से सशक्त होगा बिहार का किसान, ‘बिहारी डिजिटल कृषि...

पटना : बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में आज कृषि भवन पटना में 'बिहार कृषि ऐप' की व्यापक समीक्षा...

किस गांव में कौन-सी शिकायत लंबित? अब सब दिखेगा डैशबोर्ड पर

पटना : ग्रामीण विकास विभाग ने संचालित अपनी योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन और पारदर्शिता अपनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। विभाग ने...

‘एक साल में 10 लाख महिलाओं का भरोसा बनी पिंक बस’

पटना : राज्य में महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल 'पिंक बस' को शुरू हुए एक वर्ष पूरे हो...

सहयोग शिविर : अब हर विभाग में बनेगा ‘सहयोग सेल’, गांवों...

पटना : ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की समस्या समाधान करने के लिए आयोजित होने वाले सहयोग शिविर को लेकर सभी विभागों में सहयोग सेल...

पैदल चलकर कार्यालय पहुंचे मंत्री, पर्यावरण बचाने का दिया संदेश

पटना : ईंधन की खपत में कमी लाने, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश देते हुए पंचायती राज मंत्री...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img