जिला स्वीप कोषांग द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत एनसीसी कैडेट्स और छात्र-छात्राओं की निकली रैली

जिला स्वीप कोषांग द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत एनसीसी कैडेट्स और छात्र-छात्राओं की निकली रैली

बेतिया : बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 के मद्देनज़र मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जिला स्वीप कोषांग द्वारा एनसीसी रैली का आयोजन किया गया। इस रैली को स्वीप नोडल पदाधिकारी एवं उप समाहर्ता श्रीमती नगमा तबस्सुम तथा जिला स्थापना उप समाहर्ता श्री अहमद अंसारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Goal 7 22Scope News

रैली में सभी ने बढ-चढ कर लिया भाग

रैली में एनसीसी कैडेट्स, स्कूली छात्र-छात्राओं, स्वयंसेवकों तथा समाहरणालय के कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। यह रैली प्रातः 8 बजे राज संपोषित कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, बेतिया से प्रारंभ होकर द्वारदेवी चौक, टाउन थाना, जोड़ा इनार, कालीबाग मंदिर, पुरानी गुदरी, गैसलाल चौक होते हुए पुनः विद्यालय परिसर में समाप्त हुई।

जिला प्रशासन की प्राथमिकता शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करना है

स्वीप नोडल पदाधिकारी ने बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है और इस दिशा में निरंतर जनजागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।

ये भी पढ़े :  जनसुराज प्रत्याशी बिट्टू सिंह ने शिवपुरी इलाके में किया भ्रमण,जनता से मांगा जीत का आशीर्वाद 

 

Ranchi Encroachment Drive: अतिक्रमण हटाने पहुंचा प्रशासन तो भड़का विरोध, पत्थरबाजी...

Ranchi Encroachment Drive, रांची: शहर में अतिक्रमण हटाने का अभियान मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। प्रशासन की टीम ने सुबह करीब 10...

Jharkhand Australia Cooperation: झारखंड के पर्यटन और शिक्षा को मिल सकता...

Jharkhand Australia Cooperation, रांची: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से बुधवार को रांची स्थित लोकभवन में ऑस्ट्रेलिया के महावाणिज्यदूत (पूर्वी एवं पूर्वोत्तर भारत)...

Bihar Flood Survey: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने किया...

Bihar Flood Survey, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित इलाकों की स्थिति का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि, किसान...