समृद्धि का Express Way होगा पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस वे, जल्द शुरू होगा निर्माण

समृद्धि का Express Way: पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस वे का निर्माण शुरू होगा शीघ्र। राज्य के पहले ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे के लिए जमीन अधिग्रहण शुरू। 250 से अधिक गांवों के लोगों को मिलेगा फायदा। 6 जिलों के 29 प्रखंडों के 250 से अधिक गांवों में कुल 3381.2 हेक्टेयर भूमि का होगा अधिग्रहण

पटना: पटना-पूर्णिया फोर लेन एक्सप्रेस-वे (Express Way) सूबे के हजारों किसानों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरेगा। राज्य के इस पहले ग्रीन फिल्ड एक्सप्रेस-वे के लिए भूमि अधिग्रहण की अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस परियोजना के अंतर्गत 6 जिलों के 29 प्रखंडों के 250 से अधिक गांवों में कुल 3381.2 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित की जाएगी। इस पर करीब 9 हजार 467 करोड़ 40 लाख रुपए का खर्च आने का अनुमान है। जमीन का अधिग्रहण करने में इतनी बड़ी राशि का वितरण संबंधित किसानों के बीच होने से उनके जीवन में समृद्धि के राह प्रशस्त होंगे।

बाढ़ प्रभावित 4 जिलों के 15 प्रखंड को फायदा

गौरतलब है कि दरभंगा, सहरसा, समस्तीपुर, मधेपुरा बाढ़ से प्रभावित हैं। इन जिलों के 15 प्रखंडों को बाढ़ की विभिषका से काफी हद तक राहत मिलेगी। अब इस Express Way के बनने से इन प्रखंडों के गांवों के हजारों लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। यह Express Way गंडक, बूढ़ी गंडक, बागमती, कमला, दुधौली, दुधौलीधार, कोसी, जिरवा, कोसीधार जैसे प्रमुख नदियों से भी गुजरेगा।

इन प्रमुख नदियों पर पुल का निर्माण भी किया जाएगा। इससे इन इलाकों में बाढ़ से काफी हद तक बचाव में सहूलियत मिलेगी। साथ ही हर मौसम में इस इलाके के लोगों को इस एक्सप्रेस-वे की मदद से सड़क मार्ग से संपर्कता मिलती रहेगी। किसानों को अपनी उपज दूसरे शहरों की बड़ी मंडियों तक ले जाना भी आसान होगी।

11 एनएच और 10 एसएच भी जुड़ेंगे Express Way से

पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे से राज्य के 11 राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) और 10 राज्य राजमार्ग (एसएच) भी जुड़ेंगे। इससे आवागमन सुगम होगा। इस Express Way को 120 किमी प्रति घंटे की अधिकतम गति से वाहन चलाने के हिसाब से डिजाइन किया गया है। ताकि कम समय में अधिक दूरी तय की जा सके। इसकी लंबाई 281.95 किमी होगी और यह वैशाली के मीरनगर से शुरू होकर समस्तीपुर, दरभंगा, सहरसा और मधेपुरा जिलों से गुजरते हुए पूर्णिया के चंद भठ्ठी तक पहुंचेगा।

छह लेन वाले इस Express Way की अनुमानित लागत 18 हजार 42 करोड़ 14 लाख रुपये है। परियोजना के अंतर्गत 21 बड़े पुल, 140 छोटे पुल, 11 रेलवे ओवरब्रिज, 21 इंटरचेंज और 322 अंडरपास का निर्माण किया जाना है।

पटना से पूर्णिया तक सिर्फ 3 घंटे में

इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद पटना से पूर्णिया तक यात्रा का समय घटकर सिर्फ 3 घंटे रह जाएगी। जबकि, वर्तमान में इस दूरी को तय करने में 7-8 घंटे लगते हैं। इसके अलावा समस्तीपुर, सहरसा और मधेपुरा को इस एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए अलग से संपर्क मार्ग का निर्माण किया जाएगा। इससे इन जिलों की कनेक्टिविटी भी अधिक बेहतर होगी। पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे का निर्माण हरित मार्गरेखन पर आधारित होगा। इसमें पर्यावरणीय संतुलन का भी ध्यान रखा गया है। इस परियोजना से न केवल बिहार में उच्च क्वालिटी की सड़क निर्माण को मजबूती मिलेगी, बल्कि व्यापार, पर्यटन और औद्योगिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें –  Bihar Diwas: महिला थीम पर आधारित नाटकों का होगा मंचन  

Saffrn

Trending News

रामगढ़ में पल्स पोलियो अभियान की तैयारी तेज, 28 से 30...

Ramgarh News: रामगढ़ में सिविल सर्जन कार्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस (NID) के सफल आयोजन और आगामी पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों...

Ramgarh News: एक शपथ, बड़ा बदलाव! मंझला चुम्बा में नशे के...

Ramgarh News: प्रतिबंधित नशीले पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी को रोकने के उद्देश्य से चल रहे 'जागरूकता अभियान-2026' के तहत मंझला चुंबा ग्राम...

कदमा फायरिंग कांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल और जिंदा...

Jamshedpur News: पुलिस ने कदमा थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई फायरिंग की घटना को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। इस मामले में कार्रवाई...

भूमि अधिग्रहण व आधारभूत संरचना विकास कार्यों में तेजी लाने का...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास स्थित संकल्प सभागार में उद्योग विभाग व नगर विकास एवं आवास विभाग के साथ...

मोबाइल दुकान चोरी कांड का सफल उद्भेदन : 5 अभियुक्त गिरफ्तार,...

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर जिला के कांटी थाना क्षेत्र के नरसंडा चौक स्थित एक मोबाइल दुकान में 24 मई 2026 को हुई चोरी की घटना...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img