रांची : मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल कप 2021 के फाइनल मुकाबले में पुरुषों की चाईबासा जोन की ईस्ट सिंहभूम टीम ने रांची जोन की मांडर प्रखंड की टीम को टाई ब्रेकर में 3-1 से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया. जबकि महिलाओं के वर्ग में ईस्ट सिंहभूम ने रामगढ़ प्रखंड की टीम को 4-2 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया. समापन समारोह पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे उन्होंने विजेता टीम के खिलाड़ियों को 3 लाख तथा सभी खिलाड़ियों को किट प्रदान किया. उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को 2 लाख रूपये और किट प्रदान किया.
राजधानी के खेलगांव में फुटबॉल मैच का किया गया आयोजन किया गया था. समापन समारोह में मौजूद मुख्यमंत्री सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि खेल की दिशा में सरकार प्रयास कर रही है. उन्होंने कहा कि उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र में सहाय योजना की शुरूआत की गयी है. मुख्यमंत्री ने बताया कि सहाय योजना में 4 खेल को शामिल किया गया है. उन्होंने कहा कि नौजवान खेल कि दिशा में कैरियर बना सकते हैं, कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो पूरी दुनिया में नाम कमा चुके हैं. झारखंड में प्रतिभा की कमी नहीं है यहाँ के खिलाड़ी देश भर में राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं. मुख्यमंत्री ने ज़ोर देते हुए कहा कि खेल को राज्य की रीढ़ बनाना चाहते हैं.
रिपोर्ट : प्रोजेश
होली के रंग में डूबे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्यवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

















