Garhwa firing : गढ़वा गोलीकांड का सनसनीखेज खुलासा, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार, इस वजह से मारी थी गोली…

Garhwa firing : गढ़वा जिले के चिनियाँ थाना क्षेत्र में 7 मार्च 2025 को हुए गोलीकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में गढ़वा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी एसपी दीपक कुमार पांडे ने समाहरणालय स्थित सभागार में प्रेस वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि मनरेगा योजना से जुड़े विवाद के कारण इस घटना को अंजाम दिया गया था।

ये भी पढ़ें- Ramgarh CBI Raid के बाद दो अधिकारियों के आनन-फानन में तबादले से मचा हड़कंप… 

Garhwa firing : मामले की जानकारी देते एसपी
Garhwa firing : मामले की जानकारी देते एसपी

7 मार्च को दिया गया था घटना को अंजाम

बताते चलें कि 7 मार्च को करीब 3:30 बजे सिगसिगाखुर्द गांव निवासी योगेन्द्र प्रसाद (40 वर्ष) तहले घाटी के पास थे, तभी बाइक सवार दो अपराधियों ने उन पर गोली चला दी। किसी तरह जान बचाकर भागने में सफल रहे योगेन्द्र की गर्दन में गोली फंस गई थी, जिसे ऑपरेशन कर निकाला गया। फिलहाल वे स्वस्थ हैं।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh : एक ही एटीएम पर तीसरी बार चोरी की वारदात, एटीएम काटकर लाखों उड़ा ले गए चोर… 

Garhwa firing : मनरेगा योजना से जुड़े विवाद के कारण मारी थी गोली

एसपी दीपक कुमार पांडे ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि योगेन्द्र प्रसाद और पंचायत उपमुखिया के पति मंदीप यादव के बीच मनरेगा योजना से जुड़ा विवाद लंबे समय से चल रहा था। योगेन्द्र ने कई योजनाओं का विरोध किया था, जिससे मंदीप यादव और उसके साथियों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ था।

ये भी पढ़ें- Dhanbad : दो बाइक की आमने-सामने भयंकर टक्कर, निजी कंपनी के गार्ड की मौत के बाद… 

इसी रंजिश के चलते मंदीप यादव ने जेल जाने से पहले अपने सहयोगी नितेश सिंह और अमित कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह के साथ मिलकर योगेन्द्र की हत्या की साजिश रची। साजिश के तहत नितेश सिंह और बबलू सिंह सफेद अपाची बाइक से तहले घाटी पहुंचे। इसके बाद योगेन्द्र के वहां पहुंचते ही उनका पीछा किया।

ये भी पढ़ें- Dhanbad Crime : करोड़ों का माल उड़ाने वाला अपराधी मध्यप्रदेश से धराया, भारी मात्रा में सोना… 

देसी कट्टा और जिंदा गोली सहित कई सामान जब्त

जिसके बाद मौका मिलते ही बबलू सिंह ने देसी कट्टे से उन पर गोली चला दी। गोली योगेन्द्र के गर्दन में लगी। जिसके बाद वह किसी तरह से वहां से जान बचाकर भागा। इस दौरान पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा, 0.315 बोर की एक जिंदा गोली, घटना में प्रयुक्त सफेद अपाची बाइक (JH-14H-0366), दो मोबाइल फोन, अपराधियों द्वारा घटना के समय पहने गए कपड़े बरामद किया है।

ये भी पढ़ें- Breaking : हरमू रोड पर बीच सड़क पर ही बैठ गई सैंकड़ों महिलाएं और करने लगी… 

पुलिस टीम छापेमारी दल का नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रंका रोहित रंजन सिंह ने किया। चिनियाँ थाना प्रभारी अमित कुमार समेत कई पुलिस अधिकारियों और जवानों की अहम भूमिका रही। पुलिस अन्य संलिप्त अपराधियों की भी तलाश कर रही है।

आकाश कुमार की रिपोर्ट–

Chatra Vehicle Checking Campaign: चतरा में ओवरलोडिंग पर शिकंजा, शिवपुर में...

Chatra Vehicle Checking Campaign: झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर शिवपुर के पास गुरुवार को परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच...

Gopalganj Education Department News: 5 प्रखंडों के शिक्षा अधिकारियों और कर्मियों...

Gopalganj Education Department News: शिक्षकों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए मांगे गए रिकॉर्ड समय पर जमा नहीं करने पर जिला शिक्षा विभाग...

Bihar Talent Search Test 2026: बिहार में छठी से 12वीं तक...

Bihar Talent Search Test 2026, पटना: बिहार के सरकारी स्कूलों सहित विभिन्न विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों को...