मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आधिकारिक फेसबुक पेज हैक, साइबर थाने में शिकायत दर्ज

Giridih: प्रदेश की हेमंत सरकार के मंत्री सह गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के आधिकारिक फेसबुक पेज “Sudivya Kumar Sonu” को हैकरो ने हैक कर लिया है। इस मामले को लेकर साइबर थाना रांची में आवेदन देकर इसकी शिकायत दर्ज कराई गई है।

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आधिकारिक फेसबुक पेज हैक

फेसबुक पेज का एडमिन एक्सेस अचानक गायब हो गया, जिससे पेज के संचालन में बाधा आ गई है। पेज एडमिन ओम प्रकाश रमण ने साइबर थाना रांची में इसको लेकर शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि 12 मार्च 2025 की शाम 6 बजे से सभी एडमिन पावर खत्म हो गई है।

ओमप्रकाश रमण ने इस संदर्भ में उचित जांच कर उक्त फेसबुक पेज का एक्सेस वापस दिलाने और इस पेज का अनाधिकृत उपयोग पर रोक लगाने की मांग की है।

नमन नवनीत की रिपोर्ट

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...