Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीता सोरेन पर अपहरण और धमकी का आरोप, कोर्ट में शिकायत दर्ज

रांची :  हटिया की रीना घोष ने पूर्व विधायक सीता सोरेन समेत चार अन्य लोगों के खिलाफ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की कोर्ट में शिकायतवाद दर्ज कराया है। आरोपियों में अर्जुन कुशवाहा, विवेक सिंह, विवेक की बहन और रिंकू शाहदेव का भी नाम शामिल है। कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए 28 अप्रैल की तिथि निर्धारित की है।

अपहरण और जबरन वसूली का आरोप

रीना घोष का आरोप है कि उनके भाई देवाशीष घोष वर्षों तक सीता सोरेन के निजी सचिव के रूप में कार्यरत थे। विधानसभा चुनाव में हार के बाद सीता सोरेन ने चुनावी खर्च की भरपाई के लिए दबाव बनाया।

आरोप के मुताबिक, 7 मार्च को सीता सोरेन और उनके चार सहयोगियों ने देवाशीष का अपहरण कर धनबाद के सरायढेला स्थित सोनोटेल होटल ले गए। वहां देवाशीष को हथियार दिखाकर गाड़ी की चाबी, जमीन के कागजात, एटीएम कार्ड और चेकबुक जबरन छीन लिए।

थाने में केस कराकर भेजा जेल

शिकायत के अनुसार, पिस्तौल की नोक पर देवाशीष से सरायढेला थाने में केस दर्ज कराया गया और उन्हें जेल भिजवा दिया गया। इस मामले में अब कोर्ट ने रीना घोष का बयान दर्ज करने के लिए 28 अप्रैल की तारीख तय की है।

Commercial Advertisment

Jharkhand High Court: TGT शिक्षक नियुक्ति में बड़ी राहत, सब्सिडियरी विषय...

 झारखंड हाईकोर्ट ने TGT शिक्षक नियुक्ति में सब्सिडियरी विषय वाले अभ्यर्थियों को राहत दी है। सरकार को आठ सप्ताह में दो अभ्यर्थियों की नियुक्ति...

Dev Uthani Ekadashi 2026: आज जागेंगे भगवान विष्णु, तुलसी-शालिग्राम विवाह के...

 देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु चार महीने बाद योगनिद्रा से जागेंगे। तुलसी-शालिग्राम विवाह के साथ चातुर्मास समाप्त होगा। नवंबर में विवाह के छह शुभ...

Nisha Bhagat Case: निशा भगत मौत मामले में CBI की जांच...

आदिवासी नेत्री निशा भगत की संदिग्ध मौत मामले में दिल्ली CBI की स्पेशल क्राइम ब्रांच ने जांच तेज कर दी है। पिठोरिया के तत्कालीन...