Hazaribagh Ramnavami महासमिति का चुनाव खत्म, ये बने अध्यक्ष…

Hazaribagh Ramnavami : हजारीबाग के ख्याति प्राप्त विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक रामनवमी महासमिति का चुनाव जिले के बडा अखाड़ा परिसर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस चुनाव में कुल 223 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

ये भी पढ़ें- Rajeev Singh Suicide से पहले का वीडियो वायरल, इन लोगों ने मुझे खत्म कर दिया और… 

Hazaribagh Ramnavami चुनाव के नतीजों के बाद जश्न का माहौल
Hazaribagh Ramnavami चुनाव के नतीजों के बाद जश्न का माहौल

Hazaribagh Ramnavami : बसंत यादव ने 116 मतों के साथ जीत दर्ज की

बता दें कि महासमिति के अध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवार मैदान में थे। जिनमें बसंत यादव ने 116 मतों के साथ जीत हासिल की है। बड़ा अखाड़ा में हुई इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में विभिन्न अखाड़ों के पूर्व अध्यक्षों ने मतदाता के रूप में भाग लिया। चुनाव परिणाम घोषित होते ही बसंत यादव के समर्थकों में खुशी की लहर देखने को मिल रही है समर्थक एक दूसरे को गुलाल लगाकर खुशी प्रकट कर रहे हैं।

र45 22Scope News

ये भी पढ़ें- Breaking : रामनवमी जुलूस में डीजे पर रोक क्यों? सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने सदन में उठाए सवाल… 

वहीं नवनिर्वाचित अध्यक्ष बसंत यादव ने कहा कि उनके नेतृत्व में हजारीबाग का महा रामनवमी उत्सव और भी भव्य तरीके से आयोजित किया जाएगा। उन्होंने सभी मतदाताओं और समर्थकों का आभार व्यक्त किया और रामनवमी की पारंपरिक गरिमा को बनाए रखने का संकल्प लिया।

हजारीबाग से शशांक शेखर की रिपोर्ट–

बिहार में प्रशासनिक सेवाओं के लिए बड़ा कदम : फैकल्टी आदान-प्रदान...

पटना : भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और बिहार प्रशासनिक सेवा (BAS) के साथ अन्य सेवा प्रशिक्षु पदाधिकारियों के लिए फैकल्टी का आदान-प्रदान करने की...

ईंट का दीवार गिरने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत,...

बिहिया : भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया नगर धोबिया मोहल्ले में शनिवार की सुबह ईंट का दीवार गिरने से दो मासूम...

NEET 2026 Dhanbad Result: गोल धनबाद के 40+ विद्यार्थियों ने हासिल...

NEET 2026 Dhanbad Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET 2026 के नतीजों में धनबाद के गोल इंस्टीट्यूट के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया...