150 TB मरीजों के बीच पोषण आहार वितरित, DM ने 3 मरीजों को लिया गोद

मुजफ्फरपुर : प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत टीबी मरीजों को पोषण सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में मुजफ्फरपुर में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। उत्तर बिहार वाणिज्य एवं उद्योग परिषद की ओर से निश्चय मित्र योजना के अंतर्गत 150 टीबी रोगियों के बीच पौष्टिक आहार का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी कुमार गौरव ने किया।

इस अवसर पर सिविल सर्जन, जिला संचारी रोग पदाधिकारी व जिला यक्ष्मा केंद्र के अधिकारी भी मौजूद रहें

मुजफ्फरपुर स्थित उत्तर बिहार वाणिज्य एवं उद्योग परिषद के शुभकरण केडिया सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य टीबी मरीजों को बेहतर पोषण उपलब्ध कराकर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ में सहयोग देना है। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत चल रही निश्चय मित्र योजना में समाज के विभिन्न संगठन और संस्थाएं भी अपनी सहभागिता निभा रही हैं। इस अवसर पर सिविल सर्जन, जिला संचारी रोग पदाधिकारी एवं जिला यक्ष्मा केंद्र के अधिकारी भी मौजूद रहें।

Muz TB 1 22Scope News

Muz TB 2 22Scope News

कार्यक्रम के दौरान 150 TB मरीजों को पौष्टिक आहार किट वितरित की गई

कार्यक्रम के दौरान 150 टीबी मरीजों को पौष्टिक आहार किट वितरित की गई, जिससे उपचार के साथ-साथ उन्हें आवश्यक पोषण भी मिल सके। देश को टीबी मुक्त लक्ष्य को हासिल करने में सरकारी प्रयासों के साथ सामाजिक संगठनों की भागीदारी भी अहम मानी जा रही है। उत्तर बिहार वाणिज्य एवं उद्योग परिषद की यह पहल इसी दिशा में एक सार्थक कदम मानी जा रही है।

Muz TB 3 22Scope News

यह भी पढ़े : बागमती नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा गहराया, DM ने कहा- प्रशासन पूरी तरह अलर्ट

संतोष कुमार की रिपोर्ट

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...