Advertisment

झारखंड में पुलिस, कक्षपाल, उत्पाद सिपाही की नियुक्ति, गवर्नर ने दी मंजूरी

रांची: झारखंड में पुलिस बल और अन्य सुरक्षा सेवाओं में बड़े पैमाने पर भर्ती की जाएगी। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने पुलिस, कक्षपाल, होमगार्ड, उत्पाद सिपाही संयुक्त भर्ती नियमावली-2025 को स्वीकृति प्रदान कर दी है। गृह विभाग ने इससे संबंधित गजट भी जारी कर दिया है।

इसके तहत पुलिस (जिला इकाई), झारखंड सशस्त्र पुलिस (JAP), राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल (SISF), कक्षपाल, गृह रक्षा वाहिनी (होमगार्ड) और उत्पाद सिपाही के पदों पर सीधी नियुक्ति होगी। भर्ती प्रक्रिया झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की अनुशंसा पर की जाएगी।

झारखंड पुलिस के अंतर्गत जिलास्तरीय और राज्यस्तरीय दोनों कोटियों में भर्ती होगी। साथ ही, 33% पद महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगे, जबकि प्रशिक्षित होमगार्ड जवानों के लिए 50% पद आरक्षित किए गए हैं। अनुबंध पर कार्यरत सहायक पुलिस को 10% क्षैतिज आरक्षण मिलेगा।

मेधा सूची में झारखंड सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय के स्नातक और डिप्लोमा धारकों को 4 से 10 अंक तक का वेटेज मिलेगा।

भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। शारीरिक मापदंड के अनुसार, सामान्य/बीसी/ईडब्ल्यूएस पुरुष अभ्यर्थियों की ऊंचाई 160 सेमी और सीना 81 सेमी, जबकि एससी/एसटी अभ्यर्थियों के लिए ऊंचाई 155 सेमी और सीना 79 सेमी होनी चाहिए। सभी महिला अभ्यर्थियों की ऊंचाई 148 सेमी तय की गई है।

शारीरिक दक्षता परीक्षा में पुरुषों के लिए 1600 मीटर दौड़ 6 मिनट और महिलाओं के लिए 10 मिनट में पूरी करनी होगी। शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही लिखित परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।

 

 

 

Ranchi Crime News: डुमरदगा में महिला से Gold Chain Snatching, ब्राउन...

रांची में चेन स्नैचिंग की घटनाएं बढ़ीं। डुमरदगा में महिला से सोने की चेन लूटी गई। हरमू मैदान के पास पुलिस ने ब्राउन शुगर...

Ranchi Crime News: ट्रेडिंग के नाम पर 9.95 लाख की Cyber...

रांची में ट्रेडिंग के नाम पर 9.95 लाख की साइबर ठगी, पर्ल क्रेस्ट सोसाइटी में बच्चों के विवाद के बाद जान से मारने की...

Haj 2027: झारखंड के 1835 यात्रियों का चयन, 10 अगस्त तक...

हज यात्रा 2027 के लिए झारखंड के 1835 यात्रियों का चयन हुआ है। चयनित यात्रियों को 10 अगस्त 2026 तक ₹1,52,300 की अग्रिम राशि...