Advertisement
Advertisement

Patna पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात अपराधी भरत शर्मा गिरफ्तार

पटना : खबर राजधानी पटना से है जहां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी भरत शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। पटना के नाैबतपुर के पिपलावां के शेखपुरा गांव में पुलिस और दाे लाख के इनामी भरत शर्मा और उसके दाे गुर्गाें के बीच शनिवार की रात करीब तीन घंटे तक गाेलीबारी हुई। दाेनाें ओर से करीब आठ-10 राउंड गाेली चली। पुलिस के तेवर काे देखते हुए भरत और उसके गिराेह काे दाे अपराधियाें ने एनकाउंटर हाे के डर से सरेंडर कर दिया।

पुलिस ने रात में तीनों अपराधी को किया गिरफ्तार

आपको बता दें कि रात करीब 11 बजे पुलिस ने तीनाें काे गिरफ्तार कर लिया। तीनाें के पास से कारबाइन और अन्य हथियार के साथ बरामद किया है। भरत शेखपुरा गांव का रहने वाला है। उसके दाे कुख्यात भी पास के गांव के रहने वाले हैं। भरत शर्मा जिले का कुख्यात अपराधी जटहा उर्फ काला नाग का भाई है। दाे साल पहले जटहा की हत्या हाे गई थी। उसकी हत्या करने के बाद भरत गिराेह काे चला रहा था। करीब एक साल पहले भरत और उसके गुर्गाें ने शेखपुरा गांव में शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे दो भाइयों जैनेंद्र कुमार और बिपेंद्र कुमार की हत्या कर दी थी। पटना पुलिस की टीम भरत और उसके अपराधियाें काे लेकर इलाके में उसके अन्य गर्गाें काे गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी करने में जुटी है।

यह भी देखें :

भरत शर्मा पर लूट, हत्या और गोलीबारी सहित 7 केस दर्ज है

दरअसल, भरत शर्मा पर हत्या, लूट, रंगदारी, आर्म्स एक्ट के सात केस दर्ज हैं। भरत का नाैबतपुर औरर आसपास के इलाके में दहशत बना हुआ था। दरअसल, शनिवार की रात काे पुलिस काे सूचना मिली थी कि भरत अपने गांव में गुर्गाें के साथ कारबाइन, पिस्टल और अन्य हथियार के साथ जमा हुए हैं। नाैबतपुर समेत तीन-चार थानाें की पुलिस जब पहुंची और घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार करने की काेशिश की ताे पुलिस पर गाेलियां बरसानी शुरू कर दी। उसके बाद पुलिस ने भी माेर्चा संभाला फायरिंग का जवाब फायरिंग से देते हुए तीन घंटे के अंदर तीन घंटे में तीनाें ने सरेंडर कर दिया।

यह भी पढ़े : पटना पुलिस और टॉप-10 अपराधी के बीच मुठभेड़, भारी गोलीबारी के साथ 3 गिरफ्तार

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट 

Commercial Advertisment

Jharkhand Assistant Teacher Recruitment 2023: संशोधित रिजल्ट के बाद नियुक्ति प्रक्रिया...

झारखंड सहायक आचार्य भर्ती 2023 के संशोधित रिजल्ट वाले अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू। काउंसेलिंग के 3 दिनों में नियुक्ति और 15 दिनों...

Bihar News: बिहार को 10,845 करोड़ रुपये की सौगात, कर हस्तांतरण...

 केंद्र सरकार ने दीपावली और छठ से पहले बिहार को 10,845 करोड़ रुपये जारी किये। कर हस्तांतरण में बिहार देश में दूसरे स्थान पर...

Ranchi Railway Station: दिव्यांग यात्रियों के लिए लगेगी Digital Sign Language...

 रांची रेलवे स्टेशन पर जल्द Digital Sign Language System लगेगा। स्क्रीन पर डिजिटल अवतार सांकेतिक भाषा में ट्रेन के आगमन, प्रस्थान और अन्य घोषणाओं...