‘पुष्पा स्टार’ अल्लू अर्जुन बने सबसे महंगे एक्टर! एक फिल्म के लिए इतनी कर दी डिमांड

Desk. खबर एंटरटेनमेंट जगत से है। पुष्पा स्टार अल्लू अर्जुन भारत के सबसे महंगे एक्टर बन गए हैं। जानकारी के अनुसार, जितना हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की फिल्म का बजट होता है, उतना वे अकेले फीस ले रहे हैं। दरअसल, पुष्पा स्टार ने डायरेक्टर एटली के साथ एक मेगा बजट फिल्म के लिए साइन की है। इसमें अल्लू अर्जुन ने काम करने के लिए 175 करोड़ रुपये के साथ-साथ फिल्म के मुनाफे से 15 प्रतिशत लेने की मांग रखी है।

फिल्म के लिए अल्लू अर्जुन ने की इतनी डिमांड

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अल्लू अर्जुन ने सन पिक्चर्स के प्रोड्यूसर के साथ 175 करोड़ रुपये की डील साइन की है। साथ ही फिल्म के प्रॉफिट से 15 प्रतिशत लेने की भी उनकी मांग सामने आई है। ये इस दौर में किसी भी एक्टर द्वारा साइन की गई सबसे बड़ी डील में से एक है। अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म के लिए अपनी डेट्स अगस्त 2025 से प्रोड्यूसर और डायरेक्टर एटली को दे दी हैं।

डायरेक्टर एटली के साथ काम करेंगे पुष्पा स्टार

बताया जा रहा है कि एटली की हर फिल्म की तरह इस फिल्म में भी दमदार एंट्री सीन, थोडे़ एलिवेशन पॉइंट्स और सभी मसालेदार मोमेंट्स होंगे। ये अल्लू अर्जुन और एटली के लिए बहुत बड़ा प्रोजेक्ट है। वहीं कुछ महीनों पहले एटली ने कंफर्म किया था कि वो बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के साथ फिल्म बनाने वाले हैं, लेकिन कुछ कारणों के चलते उन्होंने सलमान के साथ काम करने का प्लान टाल दिया है।

‘पुष्पा 2’ का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन

बता दें कि, साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन पिछले कई सालों से फिल्म के दर्शकों के दिलों पर छाए हुए हैं। उनकी पिछली फिल्म ‘पुष्पा 2’ का जिस तरह से बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन था, उसे देखकर हर कोई हैरान हो गया था। ‘पुष्पा 2’ ने कमाई के सारे रिकॉर्ड्स तोड़े और इंडिया की तरफ से तीसरी सबसे बड़ी फिल्म बनकर सामने आई। अब ‘पुष्पा’ के बाद अल्लू अर्जुन एक और बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने जा रहे हैं।

Bihar Flood Relief Fund: मुख्यमंत्री राहत कोष में विधि पदाधिकारियों ने...

Bihar Flood Relief Fund, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए महाधिवक्ता कार्यालय के नवनियुक्त विधि पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री राहत...

Bihar Industrial Development: बिहार में उद्योगों के लिए जमीन अधिग्रहण होगा...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक की।...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes: दुर्गा पूजा और दशहरा पर CM...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर प्रदेश और देशवासियों...