Garhwa : नगर उंटारी रेलवे स्टेशन पर होगा राजधानी एक्सप्रेस का ठहराव, सांसद ने हरी झंडी दिखाकर किया उद्घाटन…

Garhwa : पलामू सांसद विष्णु दयाल राम के लगातार प्रयासों के फलस्वरूप रांची नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 12453/12454 का नगर उटारी (श्री बंशीधर नगर) रेलवे स्टेशन पर ठहराव हेतु हरी झंडी दिखाकर उद्घाटन किया. विदित है कि उक्त ट्रेन का ठहराव हेतु श्री बंशीधर नगर, गढ़वा जिला की जनता द्वारा लगातार मांग की जा रही थी. स्टेशन पर रात्रि 9ः47 बजे ट्रेन के आगमन होते हीं सांसद ने उक्त ट्रेन को ठहराव हेतु हरी झंडी दिखाई जिसके बाद आज से ट्रेन संख्या 12453 का ठहराव का विधिवत शुभारम्भ नगर उंटारी स्टेशन पर प्रारम्भ हो गया. इस ट्रेन के श्री बंशीधर नगर स्टेशन पर ठहराव होने से यात्रियों का आवागमन सुगम होगी.

ये भी पढ़ें- Sahibganj में 5 आदिम जनजाति के बच्चो की रहस्यमयी तरीके से मौत, दहशत के साये में… 

माननीय सांसद ने रांची नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के ठहराव के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी एवं माननीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी के प्रति अपनी ओर से एवं पलामू संसदीय क्षेत्र की समस्त जनता की ओर से धन्यवाद एवं अभार प्रकट किया. उन्होंने बताया कि वे नगर उंटारी रेलवे स्टेशन का नाम बाबा वंशीधर के नाम पर बंशीधर नगर रेलवे स्टेशन करने हेतु भी प्रयासरत हैं जल्द ही इसकी अधिसूचना जारी की जाएगी.

क56 2 22Scope News

ये भी पढ़ें- Jharkhand Weather Today : उफ्फ कब रुकेगी ये बारिश, इस दिन से मौसम साफ होने के आसार… 

Garhwa : नगर उंटारी रेलवे स्टेशन का नाम जल्द ही होगा बंशीधर नगर रेलवे स्टेशन-सांसद

उन्होंने यह भी बताया कि पलामू एवं गढ़वा जिले के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं हेतु बनारस गोरखपुर एवं लखनऊ के अस्पतालों पर निर्भर रहना पड़ता है जिसके लिए वे इन जगहों पर रेलवे पहुंच सुलभ करने हेतु प्रयासरत्त हैं, जल्द हीं इन जगहों के लिए भी ट्रेन परिचालन के कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे. बताया कि देश की राजधानी दिल्ली से पलामू एवं गढ़वा के लोगों की कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए अपने संसदीय क्षेत्र के विभिन्न स्टेशनों से प्रतिदिन ट्रेन का परिचालन करवाने का कार्य करेंगे.

ये भी पढ़ें- Palamu Mafia : माफिया राज! छापेमारी के लिए गई वन विभाग की टीम पर जानलेवा हमला, 5 जख्मी… 

सांसद ने बताया कि 200कि.मी.लम्बी बारवाडीह-अंबिकापुर चिरमिरी रेल लाइन का डी.पी.आर बन रहा है तदोपरान्त आगे कि करवाई करते हुए रेल लाइन निर्माण का कार्य भी किया जायेगा. उन्होंने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु रेलवे पदाधिकारियों को आभार प्रकट किया.

ये भी पढ़ें- Ranchi : ईद और रामनवमी पर माहौल खराब किया तो खैर नहीं, सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखने के निर्देश…

इस अवसर पर रेलवे एडीआरएम विनीत कुमार, गढ़वा जिला वरिष्ठ नेता अलखनाथ पांडेय, रघुराज पांडेय, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो, जिला सांसद प्रतिनिधि प्रमोद चौबे, लक्ष्मण राम, मथुरा पासवान, महामंत्री ओमप्रकाश गुप्ता, राजीव रंजन तिवारी, शिव नारायण चन्द्रा, विनय चौबे, मुकेश चौबे, मंडल अध्यक्ष विकास पाण्डेय, मिथलेश तिवारी, शिव कुमार मिश्रा, अनुज पाण्डेय, भोला पाण्डेय,पंकज तिवारी,धीरेन्द्र चौबे,कौशल झा,अभिषेक चौरसिया,पियूष तिवारी,चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के पदाधिकारीगण, रेलवे के पदाधिकारीगण एवं भारी संख्या में ग्रामीण जनता उपस्थित थी.

आकाश कुमार की रिपोर्ट–

Jharia Rehabilitation: झरिया के अग्निप्रभावित इलाकों से कब होगा विस्थापन? PM...

Jharia Rehabilitation: प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर ने अपने दो दिवसीय धनबाद दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को धनबाद समाहरणालय सभागार में अधिकारियों के...

FJCCI Election 2026: कौन-कौन उतरा मैदान में? जानिए FJCCI चुनाव की...

FJCCI Election 2026: फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के सत्र 2026-27 के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को पूरी...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के 8 खिलाड़ियों का...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के युवा खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर राज्य का नाम रोशन करने की दिशा में एक...