Dhanbad : पलामू प्रकरण पर गंभीर है राष्ट्रीय जनजातीय आयोग, हो रही है अग्रतर कार्रवाई-आशा लकड़ा…

Dhanbad : राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य आशा लकड़ा रविवार को धनबाद पहुंची। धनबाद सर्किट हाउस में उनका जोरदार तरीके से स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने आदिवासी समाज के जनप्रतिनिधियों राजनैतिक कार्यकर्ताओं के साथ-साथ जिला प्रशासन के पदाधिकारियों संग बैठक की।

Dhanbad :
Dhanbad :

Dhanbad : आयोग को पलामू जिला प्रशासन ने गंभीरता से नहीं लिया

बैठक के दौरान उन्होंने जनजातीय समुदाय के लिए जिले में चलाए जा रहे विकास योजनाओं की समीक्षा की। वहीं मीडिया से बात करते हुए आशा लकड़ा ने बताया कि आदिवासी समाज के लोगों के हितों की रक्षा के लिए इस आयोग का गठन किया गया है।

धनबाद में बीसीसीएल, इसीएल समेत अन्य निजी एवं सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों में कार्य करने वाले श्रमिकों की समस्याओं पर भी गहन मंथन किया गया है। संबंधित पदाधिकारीयों को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं। वहीं पिछले दिनों पलामू की घटना पर उन्होंने कहा कि आयोग को पलामू जिला प्रशासन ने गंभीरता से नहीं लिया इस पर अग्रतार कार्रवाई की जा रही है।

धनबाद से राजकुमार जायसवाल की रिपोर्ट—

 

 

रांची में आज से ऑनलाइन कैब सेवा ठप, Ola-Uber-Rapido के 4000...

Ranchi Cab Strike: राजधानी रांची में रविवार से ऑनलाइन कैब ड्राइवरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो गई है। इस हड़ताल का असर शहर में...

RIMS Ranchi News: रिम्स के डॉक्टरों को 1 घंटे की छूट!...

RIMS Ranchi News: रिम्स (राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज) के कार्यवाहक निदेशक डॉ. डी.के. सिन्हा ने पद संभालते ही कई अहम प्रशासनिक फैसले लिए हैं।...

NEET Re-Exam Scam: लखीसराय में बायोमीट्रिक सिस्टम में सेंध, मेडिकल छात्रों...

बिहार के लखीसराय में री-नीट परीक्षा के दौरान फर्जी परीक्षार्थी गिरोह का बड़ा खुलासा। बायोमीट्रिक सिस्टम में सेंध लगाकर मेडिकल छात्रों को परीक्षा केंद्र...