Advertisement
Advertisement
Advertisement

पत्रकार के भाई पर अपराधी का जानलेवा हमला, गोली लगने से घायल

सिवान : सिवान जिले के माघी गांव में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां चर्चित अखबार के पत्रकार के भाई दिलीप सिंह पर अपराधी सच्चिदानंद सिंह ने जानलेवा हमला किया। इस हमले में दिलीप सिंह बाल-बाल बच गए, लेकिन उन्हें पैर में गोली लग गई।

कैसे हुआ हमला? इलाज के बाद हालत स्थिर

आपको बता दें कि घटना उस समय हुई जब दिलीप सिंह अपने लाइन होटल से घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे अपराधी सच्चिदानंद सिंह ने उन पर गोलियां चला दी। खुद को बचाने के लिए दिलीप सिंह भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन एक गोली उनके पैर में जा लगी। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

यह भी देखें :

पहले भी हो चुकी है हत्या, पुलिस में शिकायत, सुरक्षा की मांग

गौरतलब है कि कुछ वर्ष पहले अपराधियों ने इसी परिवार के एक सदस्य की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हमले के बाद एक बार फिर पत्रकार परिवार के लिए खतरा बढ़ गया है। घटना के बाद स्थानीय थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई है और परिवार ने प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

यह भी पढ़े : अपराधियों ने व्यक्ति की निर्मम हत्या, लोगों ने पुलिस की कर दी पिटाई…

कुमार रवि की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Nitin Naveen Chhath Puja: नितिन नवीन के घर छठ की तैयारी...

Nitin Naveen Chhath Puja, पटना: लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आवास पर भी...

Tarari Dev Surya Mandir Development: सम्राट चौधरी ने किया तरारी देव...

Tarari Dev Surya Mandir Development, पटना: छठ महापर्व के अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भोजपुर जिले के तरारी स्थित प्राचीन देव...

Bihar New Ration Card Beneficiaries: छठ से पहले बिहार के 23.75...

Bihar New Ration Card Beneficiaries, पटना: छठ महापर्व से पहले बिहार के लाखों गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राशन कार्ड मिलने से राहत मिली...