रांची नगर निगम की टैक्स वसूली में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, 80 करोड़ पार होने की उम्मीद

रांची:  वित्तीय वर्ष 2024-25 में रांची नगर निगम ने होल्डिंग टैक्स वसूली में नया रिकॉर्ड बनाया है। इस वर्ष 24 मार्च तक निगम ने 78 करोड़ रुपये की वसूली कर ली है, जबकि पिछले वर्ष यह राशि 70 करोड़ थी। अधिकारियों को उम्मीद है कि मार्च के अंत तक यह आंकड़ा 80 करोड़ के पार पहुंच सकता है।

जनसुविधा केंद्र रविवार को भी खुले रहेंगे

निगम ने अधिक से अधिक लोगों को होल्डिंग टैक्स जमा करने का मौका देने के लिए रविवार को भी जनसुविधा केंद्र खोलने का निर्णय लिया है।

बड़े बकायेदारों को रिमाइंडर जारी

रांची नगर निगम ने बड़े बकायेदारों को रिमाइंडर भेजने का निर्देश दिया है ताकि वे 31 मार्च से पहले अपना टैक्स भुगतान कर सकें।

निगम का यह अभियान शहर के राजस्व में बढ़ोतरी के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है।


India West Indies T20: रांची पहुंचेंगी दोनों टीमें, JSCA स्टेडियम में...

 भारत और वेस्टइंडीज की टी20 टीमें आज रांची पहुंचेंगी। 8 अक्टूबर को जेएससीए स्टेडियम में अभ्यास और 9 अक्टूबर को शाम 7 बजे मुकाबला...

Jharkhand CGL Paper Leak: पैसे देकर पास हुआ था दीपक, साले...

 झारखंड CGL-2023 पेपर लीक मामले में CID ने कोर्ट में जांच रिपोर्ट सौंपी है। रिपोर्ट में दीपक कुमार पर पैसे देकर सहायक प्रशाखा पदाधिकारी...

Ranchi Crime: प्रेमिका की संदिग्ध मौत मामले में नेहाल वर्मा को...

रांची के अरगोड़ा हाउसिंग कॉलोनी में खुशबू कुमारी की संदिग्ध मौत मामले में जेल में बंद प्रेमी नेहाल वर्मा को कोर्ट से जमानत नहीं...