ATM कैश वैन के गॉर्ड की बंदूक से चली गोली, गोली लगने से महिला घायल

दरभंगा : लहेरियासराय थाना क्षेत्र के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य शाखा के पास एटीएम गार्ड के द्वारा गोली चलने से एक महिला घायल हो गई. जिसके बाद स्थानीय और परिवार के सदस्यों के साथ महिला को दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल लाया गया. जहां पीड़ित महिला का इलाज किया जा रहा हैं.

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बहादुरपुर थाना क्षेत्र के प्रेम जीवर पंचायत के बेदीपट्टी गांव निवासी हसमती खातून अपने पति अंजुम नदाब के साथ ठेला पर बैठकर ठेला को ठीक करने जा रहा था. उसी क्रम में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सामने एटीएम कैश वैन पर तैनात गार्ड से गोली चल गई और ठेले पर बैठकर जा रही महिला हसमती खातून के कमर में जा लगी.

गोली चलने की घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया. जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से पीड़ित महिला को एटीएम वैन गार्ड के साथ डीएमसीएच इलाज के लिए भेजा गया. जहां डॉक्टरों के द्वारा महिला का इलाज किया जा रहा है. गोली चलने की सूचना मिलते ही लहेरियासराय थाना की पुलिस दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के आपातकालीन विभाग पहुंचकर पीड़ित महिला का फर्द बयान लेते हुए आरोपी एटीएम कैश वैन के गॉर्ड को हिरासत में लेते हुए कार्रवाई कर रही है.

वही एटीएम कैश वैन के गार्ड कुंदन कुमार ने बताया कि लहेरियासराय स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य शाखा दरभंगा से एटीएम में पैसा भरने के लिए एटीएम कैश वैन से रुपया लेकर निकल रहा था. उसी दौरान अपने दो नाली बंदूक को ठीक करने में लगा. उसी क्रम में अचानक फायर हो गया और महिला के कमर में गोली लग गई. जिसके बाद पीड़ित महिला को डीएमसीएच लाया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है.

ग्लेंडर मशीन से ATM काट कर 6 लाख रुपये ले उड़े चोर

रिपोर्ट : रवि झा

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...