कल Ranchi Band का ऐलान, प्रशासन अलर्ट, बीजेपी आजसू औऱ जदयू ने…

Ranchi Band : रांची कांके क्षेत्र में टाइगर अनिल महतो की हत्या के बाद शहर में तनाव का माहौल बन गया है। इस घटना के विरोध में विभिन्न संगठनों ने कल रांची बंद का ऐलान किया है। हत्या की घटना ने स्थानीय लोगों और राजनीतिक दलों के बीच उबाल ला दिया है, जिसके चलते बंद को लेकर व्यापक चर्चा हो रही है।

ये भी पढ़ें- Ranchi : Sarhul पर्व को लेकर डीसी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक, इन मुद्दों पर… 

भाजपा, ग्रामीण जिला महामंत्री एवं पूर्व जीप सदस्य अनिल महतो (टाइगर) की अपराधियों द्वारा गोली मारकर निर्संस हत्या हत्या के खिलाफ कल 27 मार्च को भारतीय जनता पार्टी, प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार कल प्रातः 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक रांची बंद बुलाई गयी है।

ये भी पढ़ें- Breaking : गोबिंदपुर बाजार में बड़ा सड़क हादसा, आधा दर्जन वाहन एक साथ टकराई… 

Ranchi Band : सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन अलर्ट

घटना के विरोध में विभिन्न सामाजिक संगठनों ने बंद का आह्वान किया है, जिसके तहत रांची शहर में व्यावसायिक प्रतिष्ठान, बाजार और यातायात बंद रखने की योजना है। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया है और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

ये भी पढ़ें- Breaking : कांके में दिनदहाड़े गोलीबारी, पूर्व जिला परिषद को अपराधियों ने मारी गोली… 

वर्तमान में रांची में शांति बनाए रखने के लिए प्रशासन और विभिन्न संगठनों के बीच बातचीत चल रही है। बंद को लेकर शहरवासियों में मिश्रित प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

रांची बंद का आजसू और जदयू ने किया समर्थन

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो ने कांके के पूर्व जिला परिषद सदस्य और भाजपा नेता अनिल महतो (टाइगर) की हत्या पर दुःख जताया है। उन्होंने कहा की राज्य में कानून का इक़बाल पूर्णत समाप्त हो चुका है। अपराधी बेख़ौफ़ वारदातों को अंजाम दे रहे ओर पुलिस प्रसाशन मूक दर्शक बन बैठे है। अपराध नियंत्रण के तमाम दावे विफल साबित हो रहे।

ये भी पढ़ें- Bokaro CBI Attack : सीबीआई पर हमला करने वाला आरोपी रिकवरी एजेंट गिरफ्तार, वाहन को रिलीज… 

वहीं पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सागर कुमार ने बताया कि भाजपा नेता की हत्या के विरोध में और अपराधियों को जल्द पकड़ने की माँग हेतु आजसू पार्टी एवं भारतीय जनता पार्टी द्वारा बुलाए गए रांची बंद का जदयू समर्थन करती है।

अलिशा रानी की रिपोर्ट–

Sudivya Kumar Death: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झारखंड...

Sudivya Kumar Death: मंत्री सुदिव्य कुमार के असामयिक निधन पर झारखंड सरकार ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके सम्मान में दो दिवसीय राजकीय...

 Sudivya Kumar Sonu:सुदिव्य कुमार सोनू का आज होगा अंतिम संस्कार, शाम...

 झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का अंतिम संस्कार आज गिरिडीह में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। शाम 4 बजे तक अंतिम संस्कार...

Santosh Gangwar: सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राज्यपाल संतोष गंगवार...

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन पर दुख जताया। उन्होंने इसे राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया।Santosh...