News @22SCOPE की टीम पहुंची अनिल टाइगर के घर, परिजनों ने भावुक होकर कहा : हमें न्याय चाहिए

News @22SCOPE की टीम पहुंची अनिल टाइगर के घर

रांची: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता और समाजसेवी अनिल टाइगर की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। इस घटना के विरोध में रांची बंद बुलाया गया, जहां बीजेपी और आजसू कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर न्याय की मांग की।

जब News @22SCOPE की टीम अनिल टाइगर के पैतृक आवास पहुंची, तो वहां का दृश्य बेहद मार्मिक था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था, और हर कोई इंसाफ की गुहार लगा रहा था। उनकी मां ने रोते हुए कहा, “मेरा बेटा गरीबों का मसीहा था, सबका सहारा था, उसे किसकी नजर लग गई? हमें न्याय चाहिए!”

स्थानीय लोगों और परिजनों ने इस हत्या को एक बड़ी साजिश करार दिया और प्रशासन से दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की। उनकी पत्नी ने भी नम आंखों से कहा कि परिवार की पूरी उम्मीदें अनिल टाइगर पर टिकी थीं, लेकिन अब उनका सहारा छिन गया।

पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि दूसरा अभी भी फरार है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

हत्या के बाद रांची में उबाल देखने को मिल रहा है। सड़कों पर भारी संख्या में लोग प्रदर्शन कर रहे हैं और प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। रामनवमी जैसे बड़े पर्व को देखते हुए प्रशासन पर हालात सामान्य करने का दबाव भी बढ़ गया है।

RSS Office Blast ED Raid: लोहरदगा में ED की छापेमारी, आरोपी...

RSS Office Blast ED Raid, लोहरदगा: रांची स्थित RSS कार्यालय में हुए बम धमाके से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में गुरुवार को...

Aseem Mandal Arrest: 2.20 करोड़ के इनामी माओवादी असीम मंडल उर्फ...

Aseem Mandal Arrest, जमशेदपुर: लंबे समय से माओवादी संगठन से जुड़े रहे असीम मंडल उर्फ आकाश को कोलकाता एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। पुलिस...

Ranchi India vs West Indies T20: रांची में India vs West...

Ranchi India vs West Indies T20: जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबले की मेजबानी के लिए तैयार है। भारत और वेस्टइंडीज...