Advertisment

राज्यपाल ने मुजफ्फरपुर में निजी अस्पताल का किया उद्घाटन

मुजफ्फरपुर : बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने आज यानी गुरुवार को मुजफ्फरपुर पहुंचे जहां वह एक निजी अस्पताल का उद्घाटन किया। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा है कि अस्पताल और डॉक्टरों की यह जिम्मेवारी है कि बगैर पैसा वाला भी बिना इलाज के वापस न जाए। यह सुनिश्चित किए जाने की जरूरत है। राज्यपाल ने मुजफ्फरपुर के पीएनटी चौक चौक स्थित एक निजी अस्पताल का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों को जानकारी देते हुए कही। उन्होंने आने वाले ईंद पर्व की शुभकामनाएं भी दी। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन करने के बाद संबोधित करते हुए कहा कि डॉक्टरों के साथ दुर्व्यवहार एक खतरनाक स्थिति है। ऐसी विभिन्न विपरीत परिस्थितियों में अपने आपको संतुलित रखने की जरूरत है।

भारत-बिहार सरकार के सहयोग से बेहतर से बेहतर आधुनिक सुविधाओं से अस्पताल को लैस इलाज किया जा रहा है – राज्यपाल

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने यह भी कहा कि भारत सरकार और बिहार सरकार के सहयोग से बेहतर से बेहतर आधुनिक सुविधाओं से सभी अस्पतालों को लैस इलाज किया जा रहा है। बिहार में रोबोटिक मशीन के माध्यम से डॉक्टर मरीज को इलाज करेंगे, खर्च भी कम लगेगा। राज्यपाल ने कहा कि यह आने वाले समय में रोबोटिक सुविधा और बढ़ने की संभावना है। इस अवसर पर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के तमाम आलाधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : 7 और 8 मार्च को भारतीय सेना का शौर्य वेदनम कार्यक्रम, राज्यपाल करेंगे उद्घाटन

यह भी देखें :

संतोष कुमार की रिपोर्ट

Radha Govind University Sanskrit Seminar: राधा गोविंद विश्वविद्यालय में भारतीय ज्ञान...

Radha Govind University Sanskrit Seminar: गुरुवार को राधा गोविंद यूनिवर्सिटी के कॉन्फ्रेंस हॉल में 'भारतीय ज्ञान परंपरा और संस्कृत का उत्थान' विषय पर एक भव्य...

2 अगस्त को श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में मुख्यमंत्री के 100 दिन...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर दो अगस्त 2026 को पटना स्थित श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में अभिनंदन...

देवेश कुमार बने सरकार के खेवनहार! दीपक प्रकाश के लिए छोड़ेंगे...

पटना : बिहार की राजनीति में पंचायती राज विभाग के मंत्री दीपक प्रकाश को लेकर चल रहा संवैधानिक संकट फिलहाल टलता हुआ दिखाई दे...