Advertisment

निजी कार्यक्रम में शिरकत करने बेगूसराय पहुंचे राज्यपाल

बेगूसराय : बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान आज एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने बेगूसराय पहुंचे। जहां लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। राज्यपाल के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जिला प्रशासन की ओर से तकरीबन एक घंटे के लिए बेगूसराय मंझौल पथ पर पूरी मुस्तादी से सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान मीडिया से भी मुखातिब हुए

कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान मीडिया से भी मुखातिब हुए। जहां उन्होंने कहा कि माता-पिता के साथ-साथ सरकार की भी जिम्मेवारी रहती है कि एक बच्चे को उचित संस्कार दिए जाएं। यदि आप दूसरी सभ्यताओं के लोगों का अनुसरण करेंगे तो निश्चित रूप से परिणाम अनुकूल नहीं होंगे। यदि अपने संस्कारों का अनुकरण करेंगे तो इसके परिणाम अच्छे साबित होंगे। अपनी परेशानियां से जूझते हुए दूसरों की मदद करने वाले लोगों के खुद की परेशानियां स्वत खत्म हो जाती हैं।

यह भी पढ़े : राज्यपाल ने मुजफ्फरपुर में निजी अस्पताल का किया उद्घाटन

यह भी देखें :

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

गैस से लगी भीषण आग, 2 घर जलकर खाक, किशोर सहित...

बेतिया : बेतिया के नौतन अंचल क्षेत्र के खड्डा पुरंदरपुर गांव में गुरुवार की देर रात गैस के रिसाव से भीषण आग लग गई।...

समाहरणालय परिसर सिवान में पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन शिविर का होगा...

पटना : नागरिकों के लिए पासपोर्ट सेवाओं को अधिक सुलभ, सुविधाजनक एवं जनोन्मुखी बनाने की अपनी प्रतिबद्धता के क्रम में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पटना...

Jharkhand High Court Verdict: मानसिक बीमारी का सिर्फ आरोप तलाक का...

झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि केवल मानसिक बीमारी का आरोप लगाकर तलाक नहीं लिया जा सकता। इसके लिए ठोस और चिकित्सीय साक्ष्य प्रस्तुत करना...