Bihar में राजस्व और रोजगार का उत्प्रेरक बनेगा मखाना बोर्ड, डिप्टी सीएम ने की समीक्षा

मखाना बोर्ड के गठन से किसानों और उद्यमियों को होगा व्यापक लाभ। Bihar में राजस्व और रोजगार का उत्प्रेरक बनेगा मखाना बोर्ड। मखाना बोर्ड के जरिये बिहार के विकास को मिलेगी नई रफ्तार। मखाना उद्योग के पूरे इकोसिस्टम के विकास में सहायक होगा मखाना बोर्ड: विजय कुमार सिन्हा

पटना: उप मुख्यमंत्री -सह – कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने मखाना बोर्ड के गठन की दिशा में हो रही प्रगति की समीक्षा की। बैठक में कृषि विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल, लघु जल संसाधन विभाग के सचिव संदीप कुमार पुडकलकट्टी, निदेशक उद्यान अभिषेक कुमार, बिहार कृषि विश्वविद्यालय के वरीय वैज्ञानिक, एपीडा के प्रतिनिधि ने भाग लिया। बैठक में मंत्री ने कहा कि मखाना बोर्ड के गठन की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के लिए कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार से वार्ता की जाए। Bihar Bihar Bihar Bihar 

मखाना बोर्ड के उपाध्यक्ष पद पर बिहार राज्य के प्रतिनिधि को नामित करने हेतु आवश्यक कारवाई की जाय। मखाना बोर्ड के बजट का 50 प्रतिशत हिस्सा मखाना उत्पादन से सम्बन्धित घटकों के लिए उपयोग किया जाय। उन्होंने कहा कि मखाना बोर्ड के गठन से हमारे अन्नदाता किसानों, उद्यमियों और छोटे व्यवसायियों को प्रोत्साहन मिलेगा। बोर्ड के गठन से मखाना की खेती को गैर परंपरागत क्षेत्रों में तो बढ़ावा मिलेगा ही साथ मखाना उद्यम का पूरा इकोसिस्टम विकसित करने में मदद मिलेगी। Bihar Bihar Bihar 

यह भी पढ़ें – महिलाओं का सम्मान ही नहीं मांग पर कार्रवाई भी करते हैं CM नीतीश…, शराबबंदी के साथ ही…

उन्होंने निर्देश दिया कि मखाना आधारित फसल चक्र को प्रोत्साहित किया जाए ताकि मखाना उत्पादक किसानों की आय में बढ़ोतरी हो सके। इस बाबत किसानों को उभरते कृषि तकनीकों और मार्केटिंग पद्धति के प्रशिक्षण की व्यवस्था भी विकसित होनी चाहिए। किसानों की आय सुरक्षा के लिए मखाना को न्यूनतम समर्थन मूल्य बास्केट में शामिल करने पर भी विचार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में गुणवत्ता एवं प्रमाणन काफी अहम हो गया है। लिहाजा हम इस दिशा में भी ठोस पहल करने जा रहे हैं।

मखाना के जैविक उत्पादन के साथ ब्रांडिंग पर ध्यान केंद्रित करने का निर्देश दिया ताकि प्रीमियम और अंतर्राष्ट्रीय पहचान बनाई जा सके। उन्होंने कहा कि मखाना प्रोसेसिंग उद्योग को बढ़ावा देने, आयुर्वेद के साथ जोड़ा जाय।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें –     महागठबंधन के CM फेस होंगे तेजस्वी या …, कांग्रेस राजद में…

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...