Patna पुलिस ने एक दिन में 381 लोगों को दबोचा

पटना: बिहार में एक तरफ जहां अपराधी लगातार आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे कर दहशत फ़ैलाने में जुटे हुए हैं तो दूसरी तरफ पुलिस भी कार्रवाई में पीछे हटने का नाम नहीं ले रही। पुलिस अपराधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई कर रही है और अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचा रही है। इसी कड़ी में राजधानी पटना की पुलिस ने बीते 24 घंटे में कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों के 381 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। Patna Patna 

गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने देशी विदेशी शराब के साथ अन्य मादक पदार्थ, हथियार, कारतूस और नकद 19210 रुपया भी बरामद किया है। मामले में पटना के एसएसपी ने बताया कि 28 मार्च को पटना पुलिस ने शुक्रवार को विशेष अभियान के तहत विभिन्न मामलों के 381 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। Patna Patna 

यह भी पढ़ें – Patna पहुंचे अमित शाह, करेंगे विधानसभा चुनाव का शंखनाद

पुलिस ने हत्या और लूट के मामले में अलग अलग 6-6 आरोपी, दुष्कर्म के एक आरोपी, दहेज़ हत्या के एक आरोपी, एससी एसटी मामले के 6 आरोपी, महिला उत्पीड़न के मामले में 7, हत्या का प्रयास मामले में 36, पुलिस पर हमला कांड में 9, गंभीर दंगा कांड में 4, शराब कारोबार करने के आरोप में 38, शराब सेवन के आरोप में 92 समेत अन्य मामलों में 174 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने दो हथियार, 21 मैग्जीन, दो गाड़ी, 7 मोबाइल, स्मैक, करीब 43 लीटर विदेशी शराब, करीब 156 लीटर देशी शराब के साथ ही 19210 रुपया नकद बरामद किया है। एसएसपी ने बताया कि अपराध और अपराधियों के विरुद्ध पुलिस लगातार अभियान चला रही है और कार्रवाई की जा रही है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   Gopalganj: गृहमंत्री के जनसभा की तैयारी पूरी, ड्रोन से की जाएगी निगरानी…

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Koderma Passenger Train Fire: कोडरमा जंक्शन पर पैसेंजर ट्रेन की अंतिम...

Koderma Passenger Train Fire: कोडरमा जंक्शन पर शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कोडरमा से हजारीबाग टाउन होते हुए बरकाकाना जाने वाली...

Gayaji Pitru Paksha Mela 2026: गयाजी में 17 दिवसीय पितृपक्ष मेले...

Gayaji Pitru Paksha Mela 2026: विश्व प्रसिद्ध 17 दिवसीय पितृपक्ष मेले की तैयारियां गयाजी और पुनपुन में पूरी कर ली गई हैं। 25 सितंबर...

Bihar Green Hydrogen Policy 2026: बिहार में ग्रीन हाइड्रोजन पॉलिसी-2026 का...

Bihar Green Hydrogen Policy 2026, पटना: बिहार सरकार ग्रीन हाइड्रोजन के क्षेत्र में कदम बढ़ाने की तैयारी कर रही है। राज्य में इस नई...