Commercial Advertisment

Breaking : पटना के बापू सभागार पहुंचे नीतीश और शाह, हुआ जोरदार स्वागत

पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह (Amit Shah) दो दिवसीय दौरे पर बिहार आए हैं। कल रात में वह पटना पहुंचे थे। आज यानी रविवार को अमित शाह थोड़ी देर पहले पटना के बापू सभागार पहुंचे हुए हैं। उनके साथ सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar), दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा सहित एनडीए के तमाम नेता बापू सभागार में मौजूद हैं। बता दें कि सहकारिता विभाग के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नीतीश कुमार और अमित शाह बापू सभागार पहुंचे हुए हैं। अमित शाह केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। साथ ही केंद्रीय मंत्री ने बिहार को आठ करोड़ 53 हजार रुपए की सौगात दी है।

शाह के सामने नीतीश ने कह दी बड़ी बात, कहा- हमसे गलती हुआ कि हम…

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सहकारिता विभाग के कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा कि केंद्र सरकार ने बजट में बिहार को बहुत कुछ दिया है। इसमें विशेष आर्थिक सहायता के रूप में सड़क, उद्योग, स्वास्थ्य एवं बाढ़ नियंत्रण के लिए मखाना बोर्ड की स्थापना की। साथ ही नए हवाई अड्डों के विकास की घोषणा हुई है। साथ ही सीएम नीतीश ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सामने ही बड़ी बात कह दी है। उन्होंने कहा कि हमसे गलती हुआ है कि हम दूसरे जगह चले गए थे।

सहकारिता विभाग में कई सारे कार्य किए हैं – नीतीश कुमार

इस कार्यक्रम में मौजूद बिहार के नीतीश कुमार ने कहा कि सहकारिता विभाग में कई सारे कार्य किए गए हैं। इससे सहकारिता से जुड़े लोगों को काफी लाभ हो रहा है। नीतीश ने कहा कि बिहार के विकास से जुड़ी पटना-आरा-सासाराम फोरलेन कॉरिडोर के विकास के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई है।

यह भी देखें :

24 नवंबर 2025 को बनी थी हमारी सरकार, पहले बिहार की क्या थी स्थिति

सीएम नीतीश ने आगे कहा कि हमारी सरकार 24 नवंबर 2005 को बनी थी लेकिन इससे पहले बिहार की क्या स्थिति थी सब जानते हैं। आप जानते हैं कि शाम में कोई घर से बाहर नहीं निकलता था। हिंदू-मुस्लिम के लिए बार-बार झगड़ा करते रहते थे। किसी का कोई काम ठीक से नहीं होता था। कुछ भी काम उन लोगों की तरफ से नहीं होता था। राज्य का विकास नहीं होता था। हिंदू-मुस्लिम का झगड़ा होता था। अब पढ़ाई के बारे में कोई हाल ही नहीं था और बहुत कम बच्चे पढ़ते थे। पहले इलाज का कोई इंतजाम नहीं था। जितना तेजी से इलाज होना चाहिए था नहीं होता था।

हमसे गलती हुआ है – नीतीश कुमार

नीतीश कुमार ने सहकारिता विभाग के कार्यक्रम में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि हमसे गलती हुआ कि हम दो बार उधर चले गए। अब हम लोगों ने यह तय कर लिया है कि अब यह कभी नहीं होगा, यह गलत है। हमको मुख्यमंत्री कौन बनाया? हमको स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने मुख्यमंत्री बनाया था। हम कैसे भूल सकते हैं। वो गलती किया, अब नहीं होगा। अब सब दिन वहीं होगा, हम मिलकर कितना काम कर रहे हैं और आगे भी मिलकर काम करते रहेंगे। जो हिंदू-मुसलमान का झगड़ा होता था, हमने ये सब कुछ ठीक किया है। शिक्षकों की बहाली की गई है। अस्पतालों में दवा और इलाज का इंतजाम किया गया है। महिलाओं के लिए काफी काम किया गया है।

हमसे गलती हुआ है - नीतीश कुमार
हमसे गलती हुआ है – नीतीश कुमार

अमित शाह ने मुख्यमंत्री पद के लिए नीतीश कुमार के चेहरे पर मुहर लगा दी है

पटना में सहकारिता विभाग के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर हमला बोला। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 2025 के चुनाव में नरेंद्र मोदी व नीतीश कुमार के नेतृत्व में फिर एनडीए की सरकार बनेगी और प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनेगी। यानि सीधे तौर पर शाह ने मुख्यमंत्री पद के लिए नीतीश कुमार के चेहरे पर मुहर लगा दी है।

बीते 10 साल में मोदी सरकार ने देश के 60 करोड़ गरीबों के लिए काम किया – शाह

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि बीते 10 साल में मोदी सरकार ने देश के 60 करोड़ गरीबों के लिए काम किया। मैं लालू यादव से पूछता हूं कि आपने गरीबों के लिए कुछ किया हो तो उसका खाका लेकर आइए। उन्होंने कहा कि लालू यादव ने गरीबों के लिए कुछ नहीं किया। पीएम नरेंद्र मोदी ने गरीबों की मदद के लिए सहकारिता क्षेत्र में काम किया।

Amit Shah Patna 22Scope News
अमित शाह ने मुख्यमंत्री पद के लिए नीतीश कुमार के चेहरे पर मुहर लगा दी है

‘लालू-राबड़ी की सरकार को जंगलराज का नाम दिया’

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सहकारिता क्षेत्र में सबसे ज्यादा फायदा बिहार को होने वाला है। लालू के शासनकाल में विकास चौपट हुआ। चीनी मिले बंद हो गई। मैं जनता से कहने आया हूं आप बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनाइए, हम चीनी मिलों को फिर से शुरू कर देंगे। दलहन का एक-एक दाना एमएसपी पर खरीदा जा रहा है। उन्होंने कहा कि 1990 से 2005 तक लालू के कार्यकाल में अपराध, छिनतई, रेप की घटनाएं होती थी। इसलिए लालू-राबड़ी की सरकार को जंगलराज का नाम दिया गया।

‘लालू-राबड़ी की सरकार में बिहार बर्बाद हुआ’

शाह ने कहा मैं ज्यादा नहीं बोलूंगा लेकिन लालू यादव से एक प्रश्न पूछता हूं कि आप यूपीए में मंत्री रहे तब आपने केंद्र सरकार से कितना पैसा लिया। लालू-राबड़ी की सरकार में बिहार बर्बाद हुआ है और एनडीए सरकार में बिहार का विकास हुआ है। 8000 करोड़ रुपए से पुलों का निर्माण हो रहा है। बिहार में मखाना बोर्ड बनाया गया है।

यह भी पढ़े : 2 दिवसीय बिहार दौरे पर शाह, BJP कार्यकर्ताओं को समझाई चुनावी रणनीति

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Giridih BJP Padyatra: आदित्य साहू का कांग्रेस पर बड़ा हमला, गिरिडीह...

Giridih BJP Padyatra: झारखंड के गिरिडीह में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से विशाल पदयात्रा आयोजित की गई। इसमें प्रदेश भाजपा के...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign: बिहार के हर जिले में जल...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign, पटना: बिहार में जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत अब तक...

Gaya Zoo Project Bihar: गयाजी को मिलेगी चिड़ियाघर की सौगात? सम्राट...

Gaya Zoo Project Bihar, पटना: बिहार में औद्योगिक विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गयाजी में चिड़ियाघर बनाने की योजना पर पहल...