DM ने कहा- 31 को मनेगा ईद का त्योहार, गांधी मैदान में तैयारी पूरी

पटना : भारत में मुस्लिमों का पाक महीना रमजान का आज आखिरी दिन है और 31 मार्च दिन सोमवार को ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाएगा। ईद का त्योहार आपसी भाईचारे का प्रतीक होता है। दुनिया भर के मुसलमान हर्षोउल्लास के साथ ईद मनाते हैं। ईद मुस्लिम समुदाय का सबसे बड़ा त्योहार है। यह त्योहार रमजान के पाक महीने के आखिरी दिन मनाया जाता है। ईद उल-फितर, जिसे मीठी ईद के नाम से भी जाना जाता है। इस्लामिक कैलेंडर के दसवें महीने शव्वाल के पहले दिन मनाया जाता है।

सऊदी अरब में 29 मार्च को दिखा ईद का चांद, आज मनाई जा रही है ईद

सऊदी अरब में 29 मार्च को ईद का चांद दिख गया और आज 30 मार्च को ईद मनाई जा रही है। वहीं अब भारत में 30 मार्च को चांद का दीदार होगा और 31 मार्च को ईद मनाई जाएगी। सऊदी अरब में रमजान भारत से एक दिन पहले यानी एक मार्च से शुरू हुआ था। यही वजह है कि भारत में ईद का त्योहार सऊदी अरब से एक दिन बाद 31 मार्च को मनाया जाएगा।

पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में मनाई जाएगी ईद का त्योहार – पटना जिलाधिकारी

आपको बता दें कि पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में अभी थोड़ी देर पहले जिलाधिकारी डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह पहुंचे। उन्होंने गांधी मैदान का निरीक्षण किया। डीएम और एसएसपी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि  ईद को लेकर तैयारी लगभग पूरी हो गई है। कल यानी 31 मार्च को गांधी मैदान में सुबह 7.30 बजे ईद का नमाज पढ़ा जाएगा। उन्होंने मुस्लिम भाईयों को ईद की बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा कि आपलोग आपसी भाईचारे से इस त्योहार को मनाएं।

यह भी देखें :

कल पटना में चलाया गया ट्रैफिक चेकिंग अभियान

आपको बता दें कि पटना ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार की आधी रात्रि में विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक यातायात  पटना के निर्देशानुसार 29 मार्च को अपर पुलिस अधीक्षक यातायात एवं गांधी मैदान यातायात (SHO) के द्वारा विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिस क्रम में कुल 72 वाहन के विरुद्ध 1,82,800 रुपए की चालान काटी गई और कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक यातायात का कहना है कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Patna Police Cheking 22Scope News
कल पटना में चलाया गया ट्रैफिक चेकिंग अभियान

DGP ने थानों पर दलाली करने वालों के खिलाफ जारी किया आदेश

बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP) विनय कुमार ने थानों पर दलाली करने वालों के खिलाफ आदेश जारी किया है। डीजीपी ने कहा कि थानों पर दलाली करना बंद करे वरना जेल जाना पड़ेगा। दलालों को पालने वाले थानाध्यक्ष के खिलाफ प्रशासनिक और विभागीय कार्रवाई की जाएगी। डीजीपी ने सख्त निर्देश देते हुए कार्रवाई करने की बात कही है।

यह भी पढ़े : रांची में ईद की नमाज का समय जारी, जानें आपके नजदीकी ईदगाह और मस्जिद में कब होगी नमाज

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

कैथमा सीहमा बांध पर सर कटा मिला शव, क्षेत्र में मची...

बेगूसराय : बेगूसराय जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कैथमा-सीहमा स्थित बांध पर शनिवार को एक अज्ञात सिर कटा शव मिलने से इलाके में...

Chhatabad Land Subsidence: छाताबाद पहुंचे मेयर संजीव सिंह, भू-धसान प्रभावितों की...

Chhatabad Land Subsidence: कतरास के छाताबाद इलाके में 7 जुलाई को ज़मीन धंसने की घटना के बाद प्रभावित परिवारों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।...

Jamshedpur Truck Accident: जमशेदपुर में बड़ा सड़क हादसा टला! ट्रक चालक...

Jamshedpur Truck Accident: शुक्रवार को टाटानगर के खासमहल इलाके में एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। तेज़ रफ़्तार ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह...