Advertisment

हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में विश्वामित्र सेना व महर्षि विश्वामित्र फाउंडेशन ने नि:शुल्क शिक्षा केंद्रों में बच्चों को बांटे उपहार

बक्सर : हिंदू नववर्ष के शुभ अवसर पर विश्वामित्र सेना और महार्षि विश्वामित्र फाउंडेशन द्वारा नि:शुल्क शिक्षा केंद्रों में अध्ययनरत बच्चों के बीच मिष्ठान और शिक्षण सामग्री वितरित की गई। इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को हिंदू नव वर्ष के महत्व और उसकी सांस्कृतिक विरासत से अवगत कराया गया।

हिंदू नववर्ष हमारी सनातन संस्कृति का प्रतीक है – राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे

विश्वामित्र सेना एवं महार्षि विश्वामित्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे ने कहा कि हिंदू नववर्ष हमारी सनातन संस्कृति का प्रतीक है। इस अवसर पर हमें आने वाली पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने और शिक्षा के महत्व को समझाने का संकल्प लेना चाहिए। बच्चों को शिक्षित कर समाज को सशक्त बनाना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है। इस अवसर पर नेशनल मीडिया कोऑर्डिनेटर अशोक उपाध्याय और जिला शिक्षा संयोजक धीरज कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान बच्चों में उल्लास और उत्साह देखने को मिला।

Hindu New Year 1 22Scope News
हिंदू नववर्ष हमारी सनातन संस्कृति का प्रतीक है – राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे

यह भी पढ़े : हिंदू नव वर्ष व रामनवमी उत्सव को लेकर महर्षि विश्वामित्र सेना की बैठक पूरी, भव्य रूप से मनाने की तयारी

यह भी देखें :

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग की रेड से खुली...

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग ने राजधानी रांची में मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए बड़ी कार्रवाई की है।...

JPSC CID Investigation: 8 घंटे की पूछताछ के बाद CID का...

JPSC CID Investigation: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) में कथित गड़बड़ियों की जांच कर रही CID ने मामले में अपनी कार्रवाई तेज़ कर दी है।...

Khunti Mob Lynching Case: बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों का...

Khunti Mob Lynching Case: झारखंड के खूंटी ज़िले से एक घटना सामने आई है, जहां बकरी चोरी के शक में ग्रामीणों ने दो युवकों की...