कांग्रेस कार्यकर्ता और कन्हैया के बाउंसर के बीच जबरदस्त झड़प, युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

अररिया : ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ यात्रा के लिए अररिया जिले में कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार पहुंचे थे। इस बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं और कन्हैया कुमार के बाउंसर के बीच जबरदस्त झड़प देखने को मिली। बाउंसर ने युवक को बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। कन्हैया कुमार पदयात्रा को बीच में ही छोड़कर दिल्ली के लिए रवाना हुए।

कन्हैया के ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ यात्रा के दौरान झड़प, दिल्ली के लिए निकले कांग्रेस नेता

आपको बता दें कि अररिया में कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार की ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ यात्रा के दौरान उनके बाउंसर और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की तस्वीर सामने आई है। इस झड़प की पुष्टि खुद कांग्रेस जिलाध्यक्ष जाकिर अनवर खान ने की है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कन्हैया कुमार शहर में चल रहे पदयात्रा को बीच में छोड़कर इसलिए निकल गए क्योंकि उन्हें राहुल गांधी का फोन आ गया था। उन्होंने कहा कि दिल्ली में राहुल के साथ कन्हैया की मीटिंग होने वाली है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष जाकिर अनवर खान ने कहा कि झड़प की बात सही है। लेकिन इस वजह से कन्हैया पदयात्रा छोड़कर नहीं निकले हैं। कन्हैया कुमार को राहुल गांधी का फोन आ गया था। बहरहाल, कन्हैया के बाउंसर और कांग्रेस यूथ कार्यकर्त्ता के बीच झड़प का वीडियो शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

यह भी पढ़े : ‘पलायन रोको नौकरी दो’ यात्रा के दौरान कन्हैया आज पहुंचेंगे सहरसा

यह भी देखें :

मंटू भगत की रिपोर्ट

Katras Road Accident: कतरास कॉलेज के पास भीषण सड़क हादसा, युवक...

Katras Road Accident: मंगलवार को बाघमारा सब-डिविजन के कतरास पुलिस स्टेशन इलाके में कतरास कॉलेज के पास एक दुखद सड़क हादसे में एक युवा मोटरसाइकिल...

Nirsa Murder Case: धनबाद में दिल दहला देने वाली वारदात! घर...

Nirsa Murder Case: धनबाद ज़िले के निरसा थाना क्षेत्र में आने वाली साहेबगंज बस्ती में मंगलवार सुबह-सुबह हत्या की एक चौंकाने वाली घटना हुई।...

Rajeev Mishra Suicide Case: सांसद ढुल्लू महतो के बयान पर पहली...

Rajeev Mishra Suicide Case: विजय टॉकीज़ के मालिक स्वर्गीय राजीव मिश्रा की आत्महत्या के मामले में सांसद ढुलू महतो के बयान के बाद, मृतक के...